By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: ‘बैलिस्टा’ स्पाइडर अर्थात गुलेल वाली मकड़ी की हुई खोज
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > जैव-विविधता > ‘बैलिस्टा’ स्पाइडर अर्थात गुलेल वाली मकड़ी की हुई खोज
जैव-विविधता

‘बैलिस्टा’ स्पाइडर अर्थात गुलेल वाली मकड़ी की हुई खोज

Environment Pulse
Last updated: July 3, 2026 9:40 am
Environment Pulse
Published: July 3, 2026
Share
SHARE

आस्ट्रेलिया की मैक्वेरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने की यह दुर्लभ खोज

भविष्य में रोबोटिक्स की फील्ड में नई तकनीकों के विकास में मिलेगी मदद

एनवायरमेंट पल्स डेस्क

पिछले जून महीने में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी मकड़ी की खोज की है, जिसके बारे में सुनकर हैरानी होती है। आस्ट्रेलिया की मैक्वेरी यूनिवर्सिटी के रिसर्च अध्येताओं ने उत्तरी क्वींस लैंड के वर्षा वनों में एक ऐसी मकड़ी को खोजा है, जो अपने शिकार को हवा में उछाल देती है। इसका नाम इन अध्येताओं ने ‘बैलिस्टा’ मकड़ी रखा है। ‘बैलिस्टा’ एक मध्यकालीन रोमन हथियार है, जो एक गुलेल की तरह होता है। इसलिए इस मकड़ी को बैलिस्टा’ या गुलेल वाली मकड़ी के नाम से जाना जाने लगा है (गुलेल वह चीज है जिससे अपने बचपन में हम-आप किसी को पत्थर मारने का काम करते थे)। यह खोज जानी-मानी साइंस मैगजीन ‘करंट बॉयोलाजी’ में प्रकाशित हुई है।

इस मकड़ी का शिकार करने का अपना अलग ढंग हैं। यह मकड़ी रेशम के धागों को बहुत अधिक खींचकर एक ऐसा जाल बुनती है, जो एक दबी हुई स्प्रिंग की तरह एनर्जी इकट्ठी कर लेता है। मजे की बात यह है कि इसमें शिकार खुद-ब-खुद फंसता है, मकड़ी को उस पर हमला नहीं करना पड़ता। सामान्य मामलों में मकड़ी अपने शिकार पर हमला करती है। यहां पर शिकार अपने जाल को खुद ही सक्रिय करता है। जैसे मान लें कि शिकार एक चींटी है। तो चींटी जैसे ही इस रेशमी जाल को काटती है, तने हुए धागे टूट जाते हैं और चींटी हवा में उछलते हुए ऊपर जाकर मुख्य जाल में फंस जाती है। नीचे साइंस मैगजीन ‘करंट बॉयोलाजी’ का इंस्टाग्राम लिंक देखें।

https://www.instagram.com/reel/DZ6soy6p9xq/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

शोध में वैज्ञानिकों ने यह भी पाया है कि यह शिकारी मकड़ी अपने जाले पर कोई खास रासायनिक गंध छोड़ती है, जिससे चींटियां इसकी तरफ आकर्षित होकर जाले को काटने के लिए आएं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज भविष्य में रोबोटिक्स की फील्ड में नई तकनीकों के विकास में प्रेरक बन सकती है।

 

You Might Also Like

महज़ 13 साल का धुरंधर किम
कृषि कीटनाशकों का खतरनाक असर: शहद मधुमक्खियों के मस्तिष्क पर पड़ रहा है असर
भारत और सेशेल्स ने मत्स्य पालन, जलीय कृषि और ब्लू इकोनॉमी में सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
जलवायु परिवर्तन की मार: दुनिया के 58.3 करोड़ बच्चों को हर साल 20 अतिरिक्त ‘हीट-स्ट्रेस डे का सामना
प्रकृति और मनुष्य के गहरे रिश्ते की मार्मिक दास्तान: इंगा सिम्पसन का कहानी-संग्रह ‘वंस वी वर वाइल्डलाइफ’
TAGGED:Ballista spiderne research in Australia
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
Lancet report AI infographics
ईको सिस्टमजैव-विविधता

3 डिग्री सेल्सियस वैश्विक तापमान वृद्धि पर भारत के 80% से अधिक बुजुर्गों को खतरनाक गर्मी का खतरा: लैंसेट

Environment Pulse
Environment Pulse
August 18, 2026
मानसून ने मचाई तबाही: असम से यूपी तक बाढ़ का कहर
Indian Cinema: Promoting Environment Through Stories
विश्व बैंक के जलवायु लक्ष्यों से पीछे हटने की कीमत चुका सकते हैं भारत के सबसे संवेदनशील समुदाय
दिल्ली में स्कूली छात्रों के बीच पूरे साल चलेगा वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?