लखनऊ में सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था सुदीक्षा फाउंडेशन ने अपने चतुर्थ स्थापना दिवस पर ‘Sudiksha Green Connect 2026’ का आयोजन किया। इस अवसर पर ‘हरित एवं स्वच्छ लखनऊ’ के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए ‘अवध पृथ्वी सत्याग्रह’ अभियान का आधिकारिक शुभारंभ किया गया।
एनवायरमेंट पल्स डेस्क : लखनऊ में सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय सुदीक्षा फाउंडेशन ने अपने चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर ‘Sudiksha Green Connect 2026’ का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘अवध पृथ्वी सत्याग्रह’ अभियान की शुरुआत की गई।
साझा मंच और उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों, युवाओं और नागरिकों को एक मंच पर लाकर ‘हरित एवं स्वच्छ लखनऊ’ के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करना है। संस्था का लक्ष्य ‘Lucknow Green 100’ जैसी पहलों के माध्यम से शहर में सकारात्मक बदलाव लाना है।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष इंजी. चंद्रेश द्विवेदी, संरक्षक ई. डी.एन. यादव, वरिष्ठ पर्यावरणविद् अरुणेंद्र, कृष्णानंद राय, लेटे हुए हनुमान मंदिर के वरिष्ठ महंत विष्णु दास, वैज्ञानिक एवं पूर्व निदेशक सीडीआरआई ओंकार त्रिपाठी, नगर निगम के पर्यावरण अभियंता ई. संजीव प्रधान, महासचिव सरिता चंद्रा और संस्थापक-निदेशक इंजी. शिवम पांडेय सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
संस्थापक इंजी. शिवम पांडेय ने जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या किसी एक संस्था का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है। ‘अवध पृथ्वी सत्याग्रह’ के जरिए लोगों को प्रकृति के प्रति जवाबदेह बनने और इस मुहिम को जनआंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Also Read: लखनऊ में ऑफिस नहीं, ‘जंगल’ में काम: ग्रीन वर्कस्पेस बना नया नॉर्मल

