By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: गुजरात में मैंग्रोव संरक्षण के लिए Mangrove GIS पोर्टल लॉन्च, वैज्ञानिक निगरानी को मिलेगा बढ़ावा
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > जंगल > गुजरात में मैंग्रोव संरक्षण के लिए Mangrove GIS पोर्टल लॉन्च, वैज्ञानिक निगरानी को मिलेगा बढ़ावा
AI Image
जंगलजमीनजल

गुजरात में मैंग्रोव संरक्षण के लिए Mangrove GIS पोर्टल लॉन्च, वैज्ञानिक निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

Environment Pulse
Last updated: September 22, 2026 9:36 pm
Environment Pulse
Published: September 22, 2026
Share
AI Image
SHARE

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुजरात के भुज (कच्छ) में मैंग्रोव संरक्षण और बहाली की निगरानी को मजबूत करने के लिए Mangrove GIS (MGIS) पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य मैंग्रोव क्षेत्रों की वैज्ञानिक निगरानी और डेटा-आधारित फैसलों को प्रभावी बनाना है। इस दौरान ‘मिष्टी’ (MISHTI) योजना के तहत अब तक 27,652 हेक्टेयर क्षेत्र में मैंग्रोव बहाली के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसका लक्ष्य 2023-27 के बीच 29,250 हेक्टेयर का है।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुजरात में मैंग्रोव संरक्षण और बहाली की निगरानी को मजबूत करने के लिए Mangrove GIS (MGIS) Portal लॉन्च किया। पोर्टल का उद्देश्य राज्य में मैंग्रोव क्षेत्रों की वैज्ञानिक निगरानी, डेटा आधारित आकलन और संरक्षण से जुड़े फैसलों को अधिक प्रभावी बनाना है।

भुज, कच्छ में आयोजित मैंग्रोव संरक्षण, बहाली और सतत प्रबंधन कार्यशाला के दौरान पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यादव ने गुजरात में Mangrove Initiative for Shoreline Habitats & Tangible Incomes (MISHTI) के तहत चल रहे संरक्षण कार्यों की भी समीक्षा की। मंत्री के अनुसार, गुजरात ने 2023-27 के लिए निर्धारित 29,250 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 27,652 हेक्टेयर क्षेत्र मंर मैंग्रोव बहाली का काम पूरा किया है।

इसमें पारिस्थितिक रूप से चुनौतीपूर्ण कोरी क्रीक क्षेत्र के 12,450 हेक्टेयर इलाके भी शामिल हैं। MGIS पोर्टल के जरिए मैंग्रोव आवासों से संबंधित सूचनाओं और स्थान आधारित आंकड़ों का उपयोग संरक्षण योजना और निगरानी में किया जा सकेगा। इससे विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप संरक्षण रणनीति तैयार करने में मदद मिलने की उम्मीद है। यादव ने कहा कि मैंग्रोव केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि तटीय जैव विविधता, मत्स्य संसाधनों, तटरेखा संरक्षण, जलवायु लचीलापन और स्थानीय आजीविका के लिए महत्वपूर्ण जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र हैं। उन्होंने कच्छ की परिस्थितियों के अनुरूप साइट-विशिष्ट बहाली तकनीकों, जैव विविधता संवर्धन, समुद्री शैवाल की खेती और टिकाऊ आजीविका के अवसरों पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कच्छ मैंग्रोव्स पर कॉफी टेबल बुक और मैंग्रोव्स एटलस ऑफ गुजरात भी जारी किए गए। इन पहलों को मैंग्रोव संरक्षण से जुड़े वैज्ञानिक अध्ययन और निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

इस अवसर पर गुजरात के पहले बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में जनवरी 2025 में घोषित गुनेरी इनलैंड मैंग्रोव क्षेत्र के संरक्षण में योगदान के लिए गुनेरी इनलैंड मैंग्रोव विलेज बायोडायवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी को सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में मैंग्रोव बहाली, वैज्ञानिक प्रबंधन, तकनीक आधारित निगरानी, जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर चर्चा हुई।

Also Read: असम में पहली बार जंगल में छोड़े गए कैद में पाले गए स्लेंडर-बिल्ड गिद्ध

You Might Also Like

क्या जलवायु परिवर्तन बदल देगा भारत की मिठाइयों का स्वाद?
‘भारत के शेर फिर से दहाड़ रहे हैं’, एक दशक में एशियाई शेरों की आबादी 523 से बढ़कर 891 हुई
Arctic Trade Shortcut Opens: Chinese Cargo Ship Launches Regular Route Through Melting Ice
भारत में विदेशी प्रजातियों की बढ़ती आमद के बीच प्राइमेट्स के कल्याण और स्वास्थ्य जोखिमों पर चिंता
बदलती जलवायु में खाना उगाने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?
TAGGED:Bhuj Kutch EnvironmentCoastal Biodiversity IndiaGujarat Mangrove ConservationGuneri Inland MangroveMangrove GIS PortalMISHTI SchemeWildlife and Forest Ministry
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
1 Comment
  • Pingback: अरुणाचल प्रदेश में सात ग्लेशियल झीलों से GLOF का खतरा, निचले इलाकों को चेतावनी – Environment Pulse

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
AI Image
फ्यूचर ग्रीनसस्टेनिबिलिटी

गांधीनगर में वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 का शुभारंभ, 62 देशों के 3,600 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

Environment Pulse
Environment Pulse
September 17, 2026
नेट-ज़ीरो नहीं, नैरेटिव है असली विलेन: AC बहस की असली कहानी
Lucknow Zoo: A Model of Eco-Friendly Care for Its Animal Residents
विश्व बैंक के जलवायु लक्ष्यों से पीछे हटने की कीमत चुका सकते हैं भारत के सबसे संवेदनशील समुदाय
देशभर के जलाशयों में पानी का भंडारण घटा, दक्षिण भारत में सबसे बड़ी गिरावट

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?