By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • कचरा-प्रबंधन
  • सस्टेनिबिलिटी
  • विचार
  • वीडियो
Reading: भारतीय गिद्ध ने 56 दिन में 1600 किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरकर चौंकाया
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • कचरा-प्रबंधन
  • सस्टेनिबिलिटी
  • विचार
  • वीडियो
Search
  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • कचरा-प्रबंधन
  • सस्टेनिबिलिटी
  • विचार
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > जंगल > भारतीय गिद्ध ने 56 दिन में 1600 किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरकर चौंकाया
(सिंबोलिक फोटो-एआई)
जंगलजैव-विविधता

भारतीय गिद्ध ने 56 दिन में 1600 किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरकर चौंकाया

Environment Pulse
Last updated: August 4, 2026 8:38 pm
Environment Pulse
Published: August 4, 2026
Share
(सिंबोलिक फोटो-एआई)
SHARE

बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के अनुसार एक ही दिन में भरी 168 किमी की उड़ान

‘जे132′ नामक इस गिद्ध की शारीरिक क्षमता की बेहतरी के लिए सोसाइटी ने किए उपाय

एनवायरमेंट पल्स डेस्क

वैसे तो हमारे देश की जैव-विविधिता बेहद समृद्ध है लेकिन उसमें गिद्धों का स्थान बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये हमारे प्राकृतिक सफाईकर्मी माने जाते थे। आपको ध्यान होगा कि पिछले कुछ वर्षों पहले भारत में गिद्धों की संख्या तेजी से कम रही थी लेकिन अब यह स्थिति बदली है। गिद्धों के बारे में नए-नए शोध भी हो रहे हैं। इस दिशा में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने बेहतरीन काम किया है। इन्हीं प्रयासों के बीच ‘जे132′ नाम के एक गिद्ध ने 56 दिनों में 1600 किलोमीटर से अधिक उड़ान भरकर वाइल्डलाइफ विशेषज्ञों और प्रेमियों को चौंका दिया है।

जंगल में जाने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी लंबी दूरी तय करेगा। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने बताया कि ‘जे132′ नाम के इस गिद्ध ने पिछले दिनों एक ही दिन में 168 किमी की उड़ान भरी थी। इसे सात जून को नासिक में तीसरी बार जंगल में छोड़ा गया था।

पहले दो बार जब इसे जंगल में छोड़ा गया, तो इसकी सेहत और जीवित रहने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए इसे विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया। पिछले आठ सप्ताह में इस गिद्ध ने 1,618 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। इस दौरान उन्होंने लंबी उड़ान क्षमता, जंगल में जीवित रहने के कौशल और प्राकृतिक वातावरण के साथ सामंजस्य का शानदार प्रदर्शन किया।

बीएनएचएस के निदेशक और देश के जाने-माने वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट किशोर रिठे ने बताया कि नासिक के ढोल ओहोल और देवडोंगरा क्षेत्र से इस गिद्ध ‘जे132′ को कई जंगली गिद्धों को अक्सर उड़ते देखा गया है। अगर बारिश भी हो तो भी यहां रहने वाले गिद्ध अपने दम पर मृत वन्यजीव को खोजकर भोजन करते दिखाई पड़ते हैं। इन गिद्धों में  ‘जे132′ भी शामिल है।

वन्यजीव पर शोध करने वाले बताते हैं पिछले आठ सप्ताह में इस  गिद्ध ने प्रतिदिन औसत लंबी दूरी तय की। यह भव्य पक्षी उत्तरी नासिक तक उड़ा।   यह जगह गिद्धों का महत्वपूर्ण आवास माना जाता है। इसे महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर भी देखा गया।

निदेशक किशोर रिठे ने कहा की  इस गिद्ध को पहली बार 11 दिसंबर 2025 को पेंच बाघ अभयारण्य में निगरानी प्रजनन कार्यक्रम के तहत पाले गए भारतीय गिद्धों के दूसरे समूह के साथ छोड़ा गया।  उस समय वह 20 दिन में 750 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर नासिक तक की उड़ान भर चुका था लेकिन उसकी शारीरिक क्षमता और बेहतर बनाने के लिए उपचार किया गया।

Also Read: पानी में तैरते हुए सोलर पैनल बदलेंगे सौर ऊर्जा के उत्पादन का परिदृश्य

You Might Also Like

‘बैलिस्टा’ स्पाइडर अर्थात गुलेल वाली मकड़ी की हुई खोज
18 Top Fall Fashion Trends from New York Fashion
भारत और नेपाल के बीच पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती : वन, वन्यजीव और जलवायु परिवर्तन पर हुआ अहम समझौता
35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य आसान नहीं, प्रदेश सरकार ने कसी कमर
‘वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज-2026’ से जोड़ा जाएगा नई पीढ़ी को
TAGGED:Bio-diversityBiodiversityBNHSBombay Natural History SocietyenvironmentForestIndian vultureJ132 VultureJUNGLEVULTUREVULTURE CONSERVATION
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
Blog

6 Reasons Why You Should Travel with Friends

ckitadmin
ckitadmin
August 27, 2021
David is Tommy Wiseau in the First Teaser for The Amazon Warrior
Key Trends Developing in Global Equity Markets
दिल्ली परमानेंट विंटर पॉल्यूशन मास्टर प्लान घोषित
The Best Street Style From Paris Fashion Week Spring

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ग्रीन जॉब
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?