By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2024 के तहत आईआईटी कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > फ्यूचर ग्रीन > सस्टेनिबिलिटी > उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2024 के तहत आईआईटी कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना
(फोटो सौजन्य-एआई)
सस्टेनिबिलिटीस्टोरी

उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2024 के तहत आईआईटी कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

Environment Pulse
Last updated: August 7, 2026 10:32 pm
Environment Pulse
Published: August 7, 2026
Share
(फोटो सौजन्य-एआई)
SHARE

तहत ग्रीन हाइड्रोजन पर एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना की जाएगी

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन इनोवेटिव एंड इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम फॉर ग्रीन हाइड्रोजन को सर्कार से हरी झंडी मिल चुकी है

एनवायरमेंट पल्स डेस्क

बदलते तकनीक के दौर में भारत में हर रोज़ कोई नया शोध हो रहा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कई संस्थान ऐसे हैं जो अपने पाठ्यक्रम में कुछ नया ला रहे हैं। उसी कड़ी में एक नाम जुड़ा है जो है भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर)। यहां पर उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2024 के तहत ग्रीन हाइड्रोजन पर एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना की जाएगी।

‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन इनोवेटिव एंड इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम फॉर ग्रीन हाइड्रोजन (ECOGEN)’ को सर्कार से हरी झंडी मिल चुकी है। इसे उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

इसका मुख्य उद्देश्य ग्रीन हाइड्रोजन की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना तथा ग्रीन हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों के माध्यम से राज्य के शून्य-प्रदूषण (नेट-ज़ीरो प्रदूषण) के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देना है।

ख़बरों से पता चलता है कि यह केंद्र ग्रीन हाइड्रोजन (GH₂) के उत्पादन से लेकर उसके उपयोग तक संपूर्ण इकोसिस्टम के विकास के लिए बहुविषयक और सहयोगात्मक अनुसंधान गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा।

इस केंद्र का मुख्य फोकस हाइड्रोजन ऊर्जा के उत्पादन, भंडारण, उपयोग और विभिन्न प्रणालियों के एकीकरण (सिस्टम इंटीग्रेशन) से संबंधित अनुसंधान एवं विकास को आगे बढ़ाना होगा। इसके माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की लागत को कम करने और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस सेंटर का नेतृत्व आईआईटी कानपुर के सतत ऊर्जा अभियांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर प्रबोध बाजपेयी, प्रधान अन्वेषक के रूप में करेंगे। इस परियोजना से जुड़े सभी अन्वेषकों का बहुविषयक अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुभव रहा है तथा उनका अग्रणी औद्योगिक संगठनों के साथ मजबूत सहयोग भी स्थापित है, जो ग्रीन हाइड्रोजन से संबंधित समग्र अनुसंधान एवं विकास कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

1959 में स्थापित, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध, आईआईटी कानपुर ने अनुसंधान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसका 1,050 एकड़ का हरा-भरा परिसर शैक्षणिक और अनुसंधान संसाधनों से समृद्ध है। संस्थान में 21 विभाग, तीन अंतर्विषयी कार्यक्रम, 27 केंद्र और तीन विशेष स्कूल हैं, जो इंजीनियरिंग, विज्ञान, डिजाइन, मानविकी और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों को समाहित करते हैं। 590 से अधिक पूर्णकालिक फैकल्टी और 9,500 से अधिक छात्रों के साथ, आईआईटी कानपुर नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता में अग्रणी बना हुआ है।

Also Read: 11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में होगा इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026

You Might Also Like

‘सुपर अल नीनो’ का खौफ: अगले साल के अंत तक 5 करोड़ लोग हो सकते हैं गंभीर भुखमरी का शिकार, WFP की चेतावनी
देश में कुल रामसर स्थलों की संख्या पहुंची 101
20 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण एवं उद्धार करके यूपी आया देश में प्रथम
भारत और नॉर्डिक देश ‘ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ में बदलेंगे संबंध: तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा ऐलान
महादेव की नगरी में स्वच्छता का नया अध्याय
TAGGED:a Centre of Excellence on Green HydrogenECOGENUPNEDAUttar Pradesh Green Hydrogen Policy 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
AI Image
स्टोरी

AI Reveals Massive Global Expansion of Ocean Algae Blooms

Environment Pulse
Environment Pulse
August 25, 2026
यूरोप की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना को मिला अंतिम परमिट
$100 Trillion Solution: Environmental Startups the Next Big Tech Wave
फ़ूड सिक्योरिटी से सॉइल सिक्योरिटी तक: कैसे बायोलॉजी भारतीय खेती के नियमों को फिर से लिख रही है
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मनाया अपना 20 वां स्थापना दिवस

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?