By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: महादेव की नगरी में स्वच्छता का नया अध्याय
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > फ्यूचर ग्रीन > सस्टेनिबिलिटी > महादेव की नगरी में स्वच्छता का नया अध्याय
कचरा-प्रबंधनसस्टेनिबिलिटीस्टोरी

महादेव की नगरी में स्वच्छता का नया अध्याय

Environment Pulse
Last updated: August 7, 2026 10:35 pm
Environment Pulse
Published: August 7, 2026
Share
SHARE

प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छ भारत का नया संकल्प

‘त्वरित-समाधान स्मार्ट पायलट प्रोजेक्ट’ का विस्तार

एनवायरमेंट पल्स डेस्क

जिस शहर में प्रधान मंत्री, माँ गंगा का बुलावा आने पे अपने आप को जाने से रोक नहीं पाते, ऐसे में उस शहर में गन्दगी का होना एक बहुत तकलीफ देह चीज़ है। कूड़ा प्रबंधन पर एक प्रयोग के लिए  17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर वाराणसी नगर निगम दो लाख परिवारों को चार लाख डस्टबिन निःशुल्क वितरित करेगा।  ऐसा करने से गीला और सूखा कचड़ा पृथक्करण सुनिश्चित हो सकेगा। इसके साथ  ‘त्वरित-समाधान स्मार्ट पायलट प्रोजेक्ट’ का विस्तार 50 वार्डों तक किया जाएगा। इसका सही तरह से वाराणसी के लोगों को लाभ मिले इस के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से दर्ज शिकायतों का अधिकतम चार घंटे में जीपीएस आधारित पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये सब उस कार्ययोजना का हिस्सा है जो वाराणसी नगर निगम ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए  स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। नरेंद्र मोदी के कार्य कौशल के जानकार ये भली भांति जानते हैं की वर्ष 2014 में काशी से ही देश भर को स्वच्छता का नया संदेश उनहोंने दिया। इस बार शहर के दो लाख भवन स्वामियों को चार लाख डस्टबिन मुफ्त बाँट कर एक नया इतिहास रचने का प्लान है ।  प्रत्येक परिवार को दो-दो डस्टबिन (हरा और नीला) दिए जाएंगे, ताकि घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाया जा सके।

निगम की इस पहल के तहत कचरे के वर्गीकरण में सहूलियत होगी। इसमें हरे डस्टबिन का इस्तेमाल फल, सब्जियां, पत्ते, छिलके और बचे हुए खाने जैसे गीले कचरे के लिए किया जाएगा। नीले डस्टबिन में प्लास्टिक बोतलें, चिप्स के रैपर, चप्पलें, कागज और कांच जैसी सूखी सामग्री रखी जाएगी। ​स्वच्छता अभियान के साथ ही निगम बुनियादी सुविधाओं के त्वरित समाधान पर भी तेजी से काम कर रहा है। गत 21 जुलाई से गंगा तटवर्ती क्षेत्रों के 25 वार्डों में शुरू किए गए ‘त्वरित-समाधान स्मार्ट पायलट प्रोजेक्ट’ को अब दूसरे चरण में और विस्तार दिया जा रहा है।

नागरिक अपनी शिकायत सीधे वाट्सएप नंबर (8601872601) पर दर्ज करा सकते हैं। मैसेज भेजने के बाद सिस्टम स्वचालित रूप से शिकायत को मास्टर डेटाबेस से मिलाकर संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी के मोबाइल ऐप पर लाइव फोटो और जीपीएस लोकेशन के साथ भेज देता है। शिकायत दर्ज होते ही नागरिक को टिकट आईडी मिल जाती है। इसके बाद आवंटित अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या को ठीक करता है और अपने विभागीय एप से समाधान की फोटो खींचता है। यह एप फोटो के साथ मौजूदा जीपीएस कोऑर्डिनेट्स और समय को ऑटो-लॉक कर देता है। बैकएंड सिस्टम द्वारा पुष्टि होते ही शिकायत का स्टेटस पेंडिंग से क्लोज हो जाता है और नागरिक को तुरंत इसकी सूचना मिल जाती है।

Also Read: उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2024 के तहत आईआईटी कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

You Might Also Like

सौर स्वरोजगार योजना से उत्तराखंड में हरित ऊर्जा और रोजगार को मिल रही रफ्तार
वेदांता ने हरित बदलाव पर बढ़ाया खर्च, ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल 52% बढ़ा
Lucknow’s Kukrail Night Safari: Setting a New Standard for Urban Eco-Tourism
समुद्र का स्तर बढ़ने से अमेरिका के 84% कोस्टल वेटलैंड्स डूबने की कगार पर, स्टडी में बड़ा खुलासा
From Bare Ground to Forest: How Lucknow Is Growing Tiny Forests to Fight Pollution
TAGGED:Prime Minister Narendra ModiQuick-Resolution Smart Pilot ProjectVaranasi Municipal Corporation
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
Newsजैव-विविधता

मॉस्को राउंडटेबल में भारत ने हिम तेंदुआ संरक्षण की वैज्ञानिक उपलब्धियों को किया साझा

Environment Pulse
Environment Pulse
August 28, 2026
ज्यादा गर्मी, कम तीखापन: बदलते मौसम के बीच फीकी पड़ रही हैं भारत की खास मिर्च
भारत नई दिल्ली में BRICS पर्यावरण कार्य समूह की बैठकों की मेजबानी करेगा
आस्ट्रेलिया के साथ परमाणु समझौते से बदल जाएगा देश का ऊर्जा परिदृश्य
तापमान में लगातार बढ़ोतरी: भारत के औसत दशकीय तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?