By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: भारत नई दिल्ली में BRICS पर्यावरण कार्य समूह की बैठकों की मेजबानी करेगा
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > फ्यूचर ग्रीन > सस्टेनिबिलिटी > भारत नई दिल्ली में BRICS पर्यावरण कार्य समूह की बैठकों की मेजबानी करेगा
AI Image
Newsसस्टेनिबिलिटी

भारत नई दिल्ली में BRICS पर्यावरण कार्य समूह की बैठकों की मेजबानी करेगा

Environment Pulse
Last updated: August 17, 2026 4:41 pm
Environment Pulse
Published: August 17, 2026
Share
AI Image
SHARE

भारत मंडपम (नई दिल्ली) में 17-18 अगस्त 2026 को BRICS पर्यावरण कार्य समूह और 12वीं पर्यावरण मंत्रियों की बैठक।

 

एनवायरमेंट पल्स डेस्क। भारत 17-18 अगस्त को नई दिल्ली में BRICS पर्यावरण कार्य समूह की बैठकों की मेजबानी करेगा। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, 18 अगस्त को BRICS देशों के पर्यावरण मंत्री बैठक में शामिल होंगे।

ये बैठकें भारत की 2026 की BRICS अध्यक्षता के तहत ‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ की व्यापक थीम पर आधारित होंगी। बैठक का आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा। 17 अगस्त को BRICS पर्यावरण कार्य समूह (EWG) की वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक और जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास पर संपर्क समूह की बैठक होगी। इसके बाद 18 अगस्त को 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे। मंत्रिस्तरीय बैठक में BRICS देशों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता और विशेषज्ञ पर्यावरणीय सहयोग को मजबूत करने, साझा सहमति बनाने और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

BRICS पर्यावरण कार्य समूह की स्थापना 2015 में मॉस्को में हुई पहली BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक के दौरान की गई थी। इसका उद्देश्य पर्यावरणीय प्राथमिकताओं पर चर्चा, अनुभवों और बेहतर कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान तथा सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करना है।

वहीं, जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास पर संपर्क समूह की स्थापना 2024 में BRICS देशों के बीच जलवायु संबंधी सहयोग के लिए की गई थी। भारत ने अपनी अध्यक्षता के तहत पर्यावरण कार्य समूह के लिए चार प्रमुख प्राथमिकता क्षेत्र तय किए हैं।

इनमें टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देना, वनीकरण-वनाग्नि प्रबंधन और आपदा लचीलापन, सर्कुलर इकोनॉमी तथा जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन को शामिल किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने मार्च से जुलाई 2026 के बीच वर्चुअल बैठकों, तकनीकी सत्रों, वेबिनार और संवादों के जरिए इन प्राथमिकताओं पर चर्चा शुरू कर दी थी।

संसाधन दक्षता और सर्कुलर इकोनॉमी, कार्बन बाजारों को जलवायु अनुकूलन लक्ष्यों के साथ जोड़ने, भूमि क्षरण, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने तथा जंगलों में आग के एकीकृत प्रबंधन जैसे विषयों पर भी चर्चा आयोजित की गई है। दो दिवसीय बैठकों के दौरान BRICS देश पर्यावरण संरक्षण, जलवायु अनुकूलन और आपदा लचीलेपन के लिए साझा रणनीतियों को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे। 18 अगस्त को मंत्रिस्तरीय विचार-विमर्श के साथ बैठक का समापन होगा, जिसमें परिणाम दस्तावेज पर चर्चा के अलावा पर्यावरणीय सहयोग और सतत विकास से जुड़े प्रमुख विषयों पर विचार किया जाएगा।

Also Read: नेट-ज़ीरो नहीं, नैरेटिव है असली विलेन: AC बहस की असली कहानी

You Might Also Like

अंडों  के केज-फ्री सिस्टम पर बहस जारी
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मनाया अपना 20 वां स्थापना दिवस
Maruti Suzuki Strengthens Green Energy Push with Battery Energy Storage System at Kharkhoda Plant
कश्मीर इकोटूरिज्म एसोसिएशन और टूरिज्म इंडिया एलायंस के बीच ऐतिहासिक समझौता, सतत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली में स्कूली छात्रों के बीच पूरे साल चलेगा वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम
TAGGED:Bhupender Yadav BRICS Summit Bharat MandapamBRICS Environment Ministers Meeting 2026BRICS Environment Working Group PrioritiesCircular Economy and Disaster Resilience BRICSIndia BRICS Presidency Sustainability Theme
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
AI Image
जैव-विविधता

हरे कछुए की वापसी: संकटग्रस्त से ‘कम चिंताजनक’ श्रेणी में पहुंची प्रजाति

Environment Pulse
Environment Pulse
August 28, 2026
Funds of ₹1 Crore Approved to Promote Eco-Tourism in U.P. 
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडस्ट्री में अपनी योग्यता के झंडे गाड़ेंगे हमारे छात्र : इं. पंकज अग्रवाल
कृषि कीटनाशकों का खतरनाक असर: शहद मधुमक्खियों के मस्तिष्क पर पड़ रहा है असर
भारत में डेटा सेंटर्स की बाढ़, पानी की किल्लत गहराई

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?