By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: कश्मीर इकोटूरिज्म एसोसिएशन और टूरिज्म इंडिया एलायंस के बीच ऐतिहासिक समझौता, सतत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > फ्यूचर ग्रीन > सस्टेनिबिलिटी > कश्मीर इकोटूरिज्म एसोसिएशन और टूरिज्म इंडिया एलायंस के बीच ऐतिहासिक समझौता, सतत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सस्टेनिबिलिटीस्टोरी

कश्मीर इकोटूरिज्म एसोसिएशन और टूरिज्म इंडिया एलायंस के बीच ऐतिहासिक समझौता, सतत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Environment Pulse
Last updated: August 13, 2026 5:47 pm
Environment Pulse
Published: August 13, 2026
Share
SHARE

इकोटूरिज्म एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (EAK) और टूरिज्म इंडिया एलायंस (TIA) के बीच श्रीनगर के गोल्डन ट्यूलिप होटल में एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण-अनुकूल, समावेशी और सतत (सस्टेनेबल) पर्यटन को बढ़ावा देना है।

 

एनवायरमेंट पल्स डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, इकोटूरिज्म एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (EAK) और टूरिज्म इंडिया एलायंस (TIA) के बीच आज एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। टीआईए भारत के यात्रा और पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख राष्रीय मंच है।यह ऐतिहासिक समझौता श्रीनगर के सोनवार स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल में संपन्न हुआ।

इसका उद्देश्य आपसी सहयोग को मजबूत करना, जिम्मेदार और सतत पर्यटन को बढ़ावा देना, उद्योग साझेदारियों को सुगम बनाना और कश्मीर को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के नए अवसर पैदा करना है।

मुख्य अतिथि ने की सराहनाइस समारोह के मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पम्पोर से विधायक और अनंतनाग से पूर्व सांसद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए जम्मू-कश्मीर में एक सतत, समावेशी और मजबूत पर्यटन तंत्र के निर्माण के लिए सरकार, उद्योग और अन्य हितधारकों के बीच सामूहिक प्रयासों के महत्व पर बल दिया।पदाधिकारियों के विचारइकोटूरिज्म एसोसिएशन ऑफ कश्मीर के अध्यक्ष समीर बख्तू ने कहा कि यह समझौता जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने और कश्मीर को ऐसे गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां पर्यटन का विकास पर्यावरणीय स्थिरता, सामुदायिक भागीदारी और सेवा उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़े।

उन्होंने कश्मीर की विविध पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए मजबूत उद्योग साझेदारी और व्यापक राष्रीयाय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।टूरिज्म इंडिया एलायंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने सार्थक साझेदारियों के माध्यम से पर्यटन हितधारकों को एक साथ लाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राष्रीलिय पर्यटन मंचों और स्थानीय उद्योग निकायों के बीच सहयोग से बेहतर बाजार संपर्क बनाने, विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के समग्र विकास में मदद मिल सकती है।

अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थितिसमारोह में पर्यटन विभाग, कश्मीर के संयुक्त निदेशक वसीम राजा भी उपस्थित रहे और उन्होंने पर्यटन प्रोत्साहन तथा पर्यटन तंत्र को मजबूत करने पर अपने विचार साझा किए। पर्यटन विभाग गंतव्य को बढ़ावा देने और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए यात्रा व्यापार और पर्यटन हितधारकों के साथ निकटता से काम कर रहा है।

गुलमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जेकेएएस अधिकारी तारिक हुसैन नाइक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने गंतव्य विकास, सतत पर्यटन तथा गुलमर्ग की भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। उनकी भागीदारी ने पर्यावरण के अनुकूल और सतत तरीके से पर्यटन स्थलों के विकास हेतु समन्वित प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।इस समारोह में पर्यटन उद्योग, यात्रा व्यापार, आतिथ्य क्षेत्र, सरकारी विभागों, पर्यावरण हितधारकों और पर्यटन बिरादरी के अन्य सदस्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सहयोग से मिलेगी नई दिशाइस एमओयू पर हस्ताक्षर को उपस्थित लोगों ने कश्मीर के पर्यटन उद्योग और राष्रीयाय पर्यटन हितधारकों के बीच सहयोग के लिए एक मजबूत मंच बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में व्यापक रूप से सराहा।इस साझेदारी से संयुक्त पहल, ज्ञान के आदान-प्रदान, पर्यटन प्रोत्साहन, क्षमता निर्माण, सतत गंतव्य विकास और मजबूत उद्योग संपर्कों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे जम्मू-कश्मीर को एक अधिक जिम्मेदार, समावेशी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी पर्यटन गंतव्य बनाने में मदद मिलेगी।

Also Read: हवा में घुला ज़हर अब बालों पर भी भारी

You Might Also Like

सिंधु जल संधि: छह दशक पुराना समझौता, अब सवालों के घेरे में
हरितअर्थव्यवस्था में महिलाओं की बराबर भागीदारी जरूरी
निम्स दाई – पहाड़ों का वह शेर जो अब कभी लौटेगा नहीं
प्रकृति और मनुष्य के गहरे रिश्ते की मार्मिक दास्तान: इंगा सिम्पसन का कहानी-संग्रह ‘वंस वी वर वाइल्डलाइफ’
How Green Technology Is Reshaping the Fight Against Climate Change
TAGGED:EAKEnvironmental SustainabilityIndustry PartnershipJ&K TourismMoU AgreementResponsible TourismSustainable TourismTIA
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
ईको सिस्टमजंगलजमीनजैव-विविधताहवा

जलवायु संकट पर चुप्पी: बर्नहम आखिर इस मुद्दे से कतरा क्यों रहे हैं?

Environment Pulse
Environment Pulse
August 17, 2026
बैंगनी रंग और गुलाबी पंजे, पश्चिमी घाट में मिला अनोखा नया केकड़ा
मौसम का बड़ा अलार्म: ‘लिविंग मेमोरी’ का सबसे ताकतवर अल नीनो दे सकता है दस्तक
Natural Disasters Spark Renewed Scrutiny of Hill Station Construction in India
भारत के गहरे समुद्र में मछली संसाधनों का राष्ट्रीय आकलन जारी

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?