By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: भारत की हरित अर्थव्यवस्था में 2047 तक 4.1 ट्रिलियन डॉलर निवेश की संभावना, 4.8 करोड़ रोजगार के अनुमान
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > फ्यूचर ग्रीन > भारत की हरित अर्थव्यवस्था में 2047 तक 4.1 ट्रिलियन डॉलर निवेश की संभावना, 4.8 करोड़ रोजगार के अनुमान
AI Image
फ्यूचर ग्रीन

भारत की हरित अर्थव्यवस्था में 2047 तक 4.1 ट्रिलियन डॉलर निवेश की संभावना, 4.8 करोड़ रोजगार के अनुमान

Environment Pulse
Last updated: September 11, 2026 12:42 pm
Environment Pulse
Published: September 11, 2026
Share
AI Image
SHARE

CEEW के अध्ययन के अनुसार, भारत की हरित अर्थव्यवस्था में 2047 तक 4.1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित करने और 4.8 करोड़ नए रोजगार पैदा करने की अपार संभावना है। ऊर्जा संक्रमण, जैव-अर्थव्यवस्था, और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्र इस बदलाव के मुख्य चालक होंगे, जिससे लगभग 2.3 अरब टन CO₂ उत्सर्जन में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क। भारत के हरित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते कदम 2047 तक करीब 4.1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 360 लाख करोड़ रुपये) के संचयी निवेश को आकर्षित कर सकते हैं। साथ ही, ऊर्जा संक्रमण, सर्कुलर इकोनॉमी और जैव-अर्थव्यवस्था एवं प्रकृति-आधारित समाधानों से जुड़े क्षेत्रों में सालाना करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 97.7 लाख करोड़ रुपये) का बाजार मूल्य सृजित होने का अनुमान है।

काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (CEEW) के एक अध्ययन में यह संभावना सामने आई है। अध्ययन में 36 हरित वैल्यू चेन की पहचान की गई है। अनुमान के मुताबिक 2047 तक ये क्षेत्र करीब 4.8 करोड़ फुल-टाइम इक्विवेलेंट (FTE) रोजगार पैदा कर सकते हैं। इनमें ऊर्जा संक्रमण सबसे बड़ा क्षेत्र होगा, जिसमें करीब 3.79 ट्रिलियन डॉलर निवेश और 1.66 करोड़ रोजगार की संभावना है।

अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, विकेंद्रीकृत ऊर्जा प्रणालियों और स्वच्छ मोबिलिटी विनिर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। अकेले इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऊर्जा संक्रमण से जुड़े रोजगारों में 57 प्रतिशत से अधिक योगदान दे सकती है। जैव-अर्थव्यवस्था और प्रकृति-आधारित समाधान करीब 2.3 करोड़ रोजगार पैदा कर सकते हैं और लगभग 415 अरब डॉलर का बाजार मूल्य खोल सकते हैं।

रसायन-मुक्त कृषि एवं जैव-इनपुट से 72 लाख, कृषि वानिकी और टिकाऊ वन प्रबंधन से 47 लाख तथा आर्द्रभूमि प्रबंधन से 37 लाख रोजगार सृजित होने का अनुमान है। वहीं, सर्कुलर इकोनॉमी से सालाना करीब 132 अरब डॉलर का आर्थिक उत्पादन और 84 लाख FTE रोजगार मिलने की संभावना है। कचरा संग्रहण, रीसाइक्लिंग, मरम्मत, पुनर्निर्माण और सामग्री पुनर्प्राप्ति इसके प्रमुख क्षेत्र होंगे।

अध्ययन के निष्कर्षों पर प्रतिक्रिया देते हुए एवरस्टोन ग्रुप और एवर्सोर्स कैपिटल के अध्यक्ष जयंत सिन्हा ने कहा कि भारत का हरित परिवर्तन मूल रूप से देश के लिए लाभकारी है। इससे रोजगार बढ़ने के साथ आर्थिक विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिल सकती है, क्योंकि ऊर्जा के घरेलू स्रोतों पर निर्भरता बढ़ेगी।

यह अध्ययन ग्रीन इकोनॉमी काउंसिल के साथ जारी किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व नीति आयोग सीईओ और जी20 शेरपा अमिताभ कांत कर रहे हैं। कांत ने कहा कि भारत के पास अभी अपने बुनियादी ढांचे का बड़ा हिस्सा विकसित करने का अवसर है। ऐसे में देश पारंपरिक पश्चिमी विकास मॉडल को दोहराने के बजाय शहरों, उद्योगों और आपूर्ति श्रृंखलाओं को सर्कुलरिटी, स्वच्छ ऊर्जा और जैव-अर्थव्यवस्था के अनुरूप विकसित कर सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इस क्षमता को वास्तविक आर्थिक अवसर में बदलने के लिए समन्वित नीतिगत कदम, उभरते क्षेत्रों के लिए पूंजी की लागत में कमी, मजबूत घरेलू आपूर्ति श्रृंखला, कुशल कार्यबल और दीर्घकालिक वित्तीय तंत्र जरूरी होंगे।

अनुमान है कि इस हरित बदलाव से करीब 2.3 अरब टन CO₂ उत्सर्जन में कमी भी संभव है। इससे आर्थिक विस्तार और रोजगार के साथ संसाधन सुरक्षा तथा भारत के जलवायु लक्ष्यों को भी मजबूती मिल सकती है।

Also Read: ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के आवास के पास चूना पत्थर खनन को केंद्र ने टाला

You Might Also Like

How Green Technology Is Reshaping the Fight Against Climate Change
Green India 2047: जलवायु संकट से आत्मनिर्भरता की ओर
पर्यावरण मंजूरी देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
बचपन में एयर पॉल्यूशन के संपर्क से बढ़ सकता है मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा
एआई-आधारित पूर्वानुमान प्रणाली का बड़ा संकेत, फरवरी 2027 तक बना रह सकता है अल नीनो
TAGGED:CEEW Report 2047Circular economyClean Energy TransitionGreen Economy IndiaGreen jobsSustainable development
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
ऊर्जाफ्यूचर ग्रीनसस्टेनिबिलिटी

इंडिया एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026: स्वच्छ और तकनीक आधारित ऊर्जा भविष्य का रोडमैप सामने आया

Environment Pulse
Environment Pulse
August 20, 2026
LG Sinha pushes for nature-based solutions as Himalayas battle climate crisis
A Deeply Personal Account of the Real M.S. Swaminathan
India Steps Up Efforts to Harness Geothermal Energy as Reliable Low-Carbon Power Source
महादेव की नगरी में स्वच्छता का नया अध्याय

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?