By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: खराब मोबाइल-चार्जर स्कूलों में होंगे जमा, बनेंगे ई-कचरा संग्रह केंद्र
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > कचरा-प्रबंधन > रीसाइकलिंग > खराब मोबाइल-चार्जर स्कूलों में होंगे जमा, बनेंगे ई-कचरा संग्रह केंद्र
AI Image
कचरा-प्रबंधनरीसाइकलिंग

खराब मोबाइल-चार्जर स्कूलों में होंगे जमा, बनेंगे ई-कचरा संग्रह केंद्र

Environment Pulse
Last updated: September 21, 2026 7:20 pm
Environment Pulse
Published: September 21, 2026
Share
AI Image
SHARE

उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों को ई-कचरा संग्रह केंद्र (E-Waste Collection Centers) के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समाज को ई-कचरे के सुरक्षित प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क : उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अब ई-कचरा संग्रह केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर छात्र-छात्राएं खराब मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, कैलकुलेटर, की-बोर्ड और अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ई-कचरे की पहचान, उसके सुरक्षित संग्रह और उचित निस्तारण के बारे में जागरूक किया जाएगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि इस अभियान के लिए सभी जिलों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। विद्यार्थियों को यह भी बताया जाएगा कि वे घर में मौजूद ई-कचरे की पहचान कैसे करें और अभिभावकों की सहमति से उसे विद्यालय के संग्रह केंद्र में जमा करें। एकत्र ई-कचरे को सुरक्षित और सूखे कंटेनरों में रखा जाएगा तथा बाद में अधिकृत एजेंसी को सौंपा जाएगा।

विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसका पहला चरण 30 सितंबर तक और दूसरा चरण दो से 31 अक्तूबर तक चलेगा। स्कूलों में कचरे के पृथक्करण के लिए चार रंगों के कूड़ेदान रखे जाएंगे।

हरे कूड़ेदान में गीला कचरा, जैसे बचा हुआ भोजन तथा फल-सब्जियों के छिलके रखे जाएंगे। नीले कूड़ेदान में कागज, प्लास्टिक, कांच, रबर और लकड़ी सहित सूखा कचरा जमा होगा। लाल कूड़ेदान में इस्तेमाल किए गए डायपर और सैनिटरी पैड जैसे स्वच्छता अपशिष्ट रखे जाएंगे। वहीं काले कूड़ेदान में पेंट के डिब्बे, एक्सपायर्ड दवाएं और खराब बल्ब जैसे विशेष देखभाल वाले कचरे को रखा जाएगा।

महानिदेशक ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि विद्यालयों में एकत्र कचरे को केवल अधिकृत एजेंसियों को ही सौंपा जाए। अभियान के संचालन और कचरे के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर 30 सितंबर को एक वेबिनार भी आयोजित किया जाएगा।

Also Read: भारत में 6,300 से अधिक गंगा नदी डॉल्फिन, पहली व्यापक राष्ट्रीय गणना में सामने आई आबादी

You Might Also Like

भारत में बढ़ता ई-कचरा बना बड़ी चुनौती, औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्र के बीच खाई बरकरार
कचरे से करिश्मा: भारत कबाड़ को कैसे बना रहा है कला और प्रेरणा का जरिया
वायरल 1980s फोटो ट्रेंड ने बढ़ाई AI के पर्यावरणीय असर पर चिंता
वेदांता ने हरित बदलाव पर बढ़ाया खर्च, ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल 52% बढ़ा
UP’s First Zero-Dump City: The Lucknow Model
TAGGED:E-Waste ManagementElectronic WasteSchool Collection CentersUttar Pradesh EducationWaste Segregation
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
1 Comment
  • Pingback: दुनिया की नदियों ने 2025 में दशकों के सबसे सूखे वर्षों में से एक देखा, जल सुरक्षा पर बढ़ा संकट – Environment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
ईको सिस्टमजैव-विविधता

ज्यादा गर्मी, कम तीखापन: बदलते मौसम के बीच फीकी पड़ रही हैं भारत की खास मिर्च

Environment Pulse
Environment Pulse
August 19, 2026
When Rivers Are Linked, Who Gets Left Behind?
जल संरक्षण आज की सबसे जरूरी बात : स्वतंत्र देव सिंह
जर्मनी में गर्मी का कहर: 2026 की भीषण गर्मी ने ली 14,000 जानें
मानसून ने बदली कश्मीर की तस्वीर

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?