By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: कलिंगपट्टनम के पास डीप डिप्रेशन ने किया लैंडफॉल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > जल > कलिंगपट्टनम के पास डीप डिप्रेशन ने किया लैंडफॉल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश
AI Image
जल

कलिंगपट्टनम के पास डीप डिप्रेशन ने किया लैंडफॉल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश

Environment Pulse
Last updated: September 24, 2026 8:11 pm
Environment Pulse
Published: September 24, 2026
Share
AI Image
SHARE

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में कलिंगपट्टनम के पास तट को पार कर गया। लैंडफॉल के समय हवा की गति 55-65 किमी/घंटा और झोंकों की गति 75 किमी/घंटा तक दर्ज की गई। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश (श्रीकाकुलम, विजयनगरम आदि) और दक्षिणी-पश्चिमी ओडिशा (कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट, मलकानगिरी आदि) के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो रही है। ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन , देर रात आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में कलिंगपट्टनम के पास तट को पार कर गया। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मौसम प्रणाली ने 23 सितंबर रात 11 बजे से 24 सितंबर तड़के 1 बजे के बीच कलिंगपट्टनम के दक्षिण-पश्चिम में लैंडफॉल किया।

उस समय अधिकतम लगातार हवा की गति 55-65 किमी प्रति घंटे थी, जबकि झोंकों की गति 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच रही थी। गुरुवार सुबह 5:30 बजे डीप डिप्रेशन उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में 18.3°N अक्षांश और 83.7°E देशांतर के आसपास केंद्रित था।

यह कलिंगपट्टनम से करीब 50 किमी पश्चिम, विशाखापत्तनम से 80 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व और ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 170 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। IMD के मुताबिक, यह प्रणाली अगले करीब 12 घंटे तक डीप डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रख सकती है और इसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।

इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम और अनकापल्ली समेत आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तरी तटीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है। ओडिशा में कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी समेत कई जिलों के लिए अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा के कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गई।

श्रीकाकुलम के पलासा में 141 मिमी बारिश हुई, जबकि ओडिशा के रायगड़ा जिले के कुछ इलाकों में 40-55 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। दोनों राज्यों में प्रशासन ने संवेदनशील तटीय और आंतरिक जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं।

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अचानक बाढ़, जलभराव और तेज हवाओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। IMD प्रणाली की लगातार निगरानी कर रहा है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

Also Read: मजबूत अल नीनो से भारत में 15,800 अतिरिक्त गर्मी से मौतों का अनुमान

You Might Also Like

गंगा का कहर: जब जीवनदायिनी नदी बन जाती है तबाही की वजह
तीन दशक बाद गंगा की ऊपरी धारा में लौटी हिल्सा मछली
भारत में स्कूली पर्यावरण शिक्षा को कैसे बदला जा सकता है?
नितिन गडकरी ने विदर्भ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जल संरक्षण अभियान चलाने का किया आह्वान
बारिश की कमी का असर: भारत में खरीफ की बुआई पिछले साल के मुकाबले करीब 39 लाख हेक्टेयर कम
TAGGED:Andhra Pradesh and Odisha rainsBay of Bengal stormDeep depression landfallDisaster management deploymentHeavy rainfall warningIMD weather alertKalingapatnam coast
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
1 Comment
  • Pingback: भारत में बढ़ रहा मानव-बाघ संपर्क क्षेत्र, 20 राज्यों में करीब 6 करोड़ लोग बाघ क्षेत्रों के आसपास – En

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
(फोटो सौजन्य-एआई)
गतिविधियांजैव-विविधतासस्टेनिबिलिटी

जलवायु संकट से बचाव: प्रोजेक्ट लागत का सिर्फ़ 2% निवेश कर भारत बचा सकता है 28 अरब डॉलर का नुकसान

Environment Pulse
Environment Pulse
August 8, 2026
खान मंत्रालय में बनें असिस्टेंट एडमिनस्ट्रेटिव आफिसर, केमिस्ट
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जुटाए ₹843 करोड़ से अधिक अब भी खर्च नहीं, CAG ऑडिट में खुलासा
गर्मी के चलते दुनिया के 50 सबसे ज्यादा जोखिम वाले शहरों में दो यूपी के
There is Serious Momentum for Lucknow’s Green Campus Movement

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?