By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: COP31 में न्यायसंगत और समाधान आधारित जलवायु कार्रवाई पर जोर देगा भारत: भूपेंद्र यादव
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > हवा > COP31 में न्यायसंगत और समाधान आधारित जलवायु कार्रवाई पर जोर देगा भारत: भूपेंद्र यादव
हवा

COP31 में न्यायसंगत और समाधान आधारित जलवायु कार्रवाई पर जोर देगा भारत: भूपेंद्र यादव

Environment Pulse
Last updated: November 9, 2026 8:49 pm
Environment Pulse
Published: November 9, 2026
Share
SHARE

तुर्किये के अंताल्या में आयोजित COP31 जलवायु सम्मेलन में भारत व्यावहारिक, समाधान आधारित और न्यायसंगत जलवायु कार्रवाई की पैरवी कर रहा है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के अनुसार, भारत का दृष्टिकोण ‘ग्लोबल साउथ’ (विकासशील देशों) की जरूरतों पर केंद्रित है।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क : भारत तुर्किये के अंताल्या में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) में व्यावहारिक, समाधान आधारित और न्यायसंगत जलवायु कार्रवाई की पैरवी करेगा।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। 9 से 20 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर केंद्रित रहेगा।

इसमें क्षमता निर्माण, ज्ञान के आदान-प्रदान और अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप जलवायु समाधान विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत इस दिशा में जी-77 और चीन, लाइक माइंडेड डेवलपिंग कंट्रीज (LMDC) तथा ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन के BASIC समूह के साथ मिलकर काम करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा अभिसमय (UNFCCC) और पेरिस जलवायु समझौते के उद्देश्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जलवायु वित्त की सुनिश्चित उपलब्धता, तकनीक हस्तांतरण, अनुकूलन के लिए सहायता और न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन भारत की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।

यादव ने कहा कि पेरिस समझौते के अनुच्छेद 9.1 के तहत विकसित देशों की जिम्मेदारी है कि वे विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएं। यह सहायता नियमित, अनुमानित और मुख्य रूप से सार्वजनिक एवं रियायती वित्त के रूप में होनी चाहिए, ताकि विकासशील देशों पर कर्ज का अतिरिक्त बोझ न पड़े।

भारत COP31 में क्लाइमेट फाइनेंस वर्क प्रोग्राम शुरू करने से संबंधित निर्णय लेने की भी मांग करेगा। इसका उद्देश्य जलवायु कार्रवाई के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर आगे की बातचीत को गति देना है। उत्सर्जन में कटौती को लेकर भारत का रुख है कि राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs) देशों की अपनी परिस्थितियों और विकास संबंधी जरूरतों के अनुसार तय होने चाहिए।

यादव ने स्पष्ट किया कि जलवायु लक्ष्यों के नाम पर देशों पर ऊपर से थोपे गए नए लक्ष्य नहीं लगाए जाने चाहिए। भारत जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए अनुकूलन (Adaptation) को भी प्रमुख मुद्दा बनाएगा। इस संदर्भ में भारत का कहना है कि ग्लोबल गोल ऑन एडाप्टेशन के तहत निर्धारित संकेतक स्वैच्छिक रहने चाहिए और उन्हें जलवायु वित्त प्राप्त करने की शर्त नहीं बनाया जाना चाहिए।

भारत की घरेलू जलवायु पहलों का उल्लेख करते हुए यादव ने गैर-जीवाश्म ऊर्जा आधारित बिजली उत्पादन क्षमता में हुई वृद्धि को रेखांकित किया। देश की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता में गैर-जीवाश्म स्रोतों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक हो चुकी है और हालिया आंकड़ों के अनुसार यह 54 फीसदी के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही देश में सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता का भी तेजी से विस्तार हुआ है।

भारत का प्रयास है कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ बढ़ती बिजली मांग, ऊर्जा सुरक्षा और विकास की प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाए रखा जाए। COP31 में भारत इन उपलब्धियों के माध्यम से यह संदेश देगा कि जलवायु कार्रवाई के साथ आर्थिक विकास और आम लोगों को सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना भी जरूरी है। अंताल्या सम्मेलन में भारत की रणनीति मौजूदा अंतरराष्ट्रीय जलवायु प्रतिबद्धताओं को लागू करने, विकासशील देशों के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता बढ़ाने और जलवायु अनुकूलन को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगी। भारत का जोर नए लक्ष्यों की घोषणा से अधिक पहले से तय प्रतिबद्धताओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने पर होगा।

Also Read: 2026 बन सकता है अब तक का सबसे गर्म साल, COP31 जलवायु सम्मेलन के बीच वैज्ञानिकों की चेतावनी

You Might Also Like

बदलती जलवायु में खाना उगाने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?
जलवायु परिवर्तन की मार: दुनिया के 58.3 करोड़ बच्चों को हर साल 20 अतिरिक्त ‘हीट-स्ट्रेस डे का सामना
यूरोप ने दो जलवायु अवलोकन उपग्रह प्रक्षेपित किए
ओडिशा के ग्रामीण इलाकों में PM2.5 राष्ट्रीय मानक से ऊपर, शहरी-ग्रामीण प्रदूषण अंतर 10% से कम
दुनिया पर मंडराया ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, फरवरी 2027 तक जारी रह सकता है असर
TAGGED:Bhupender YadavClimate FinanceCOP31 Climate ConferenceGlobal SouthRenewable Energy Transition
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
1 Comment
  • Pingback: पश्चिमी घाट के इको-सेंसिटिव क्षेत्रों में लौह अयस्क की 153 खनन लीज की वैज्ञानिक समीक्षा चाहते हैं ग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
जैव-विविधता

लद्दाख की जैव-विविधता को बचाने की अनोखी पहल, एक खास फोर्स बनी

Environment Pulse
Environment Pulse
July 5, 2026
दुनिया की 1.56 अरब हेक्टेयर भूमि बंजर और क्षतिग्रस्त, खाद्य सुरक्षा व पारिस्थितिकी तंत्र पर बढ़ा खतरा
वेल्स की नदी टैफ में दो मील से अधिक क्षेत्र में फैला ईंधन रिसाव, पर्यावरणीय निगरानी तेज
ग्रीन डेटा’ की मांग तेज, भूजल, वन और वनीकरण निधि के लिए रियल-टाइम डिजिटल ऑडिट ट्रेल की मांग
Spain, Portugal and Luxembourg Push for Ambitious EU 2040 Renewable Energy Target

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?