By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सख्ती, CAQM ने 16 दिनों में 121 निरीक्षण किए
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > हवा > एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सख्ती, CAQM ने 16 दिनों में 121 निरीक्षण किए
AI Image
हवा

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सख्ती, CAQM ने 16 दिनों में 121 निरीक्षण किए

Environment Pulse
Last updated: September 2, 2026 8:59 pm
Environment Pulse
Published: September 2, 2026
Share
AI Image
SHARE

CAQM ने 8 से 23 अगस्त 2026 के बीच NCR में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 121 निरीक्षण किए, जिनमें निर्माण स्थल (C&D), औद्योगिक क्षेत्र और जनरेटर (DG) सेट शामिल हैं।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क।  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रवर्तन कार्रवाई और नियमों के अनुपालन की समीक्षा की है। आयोग की प्रवर्तन कार्यबल (Enforcement Task Force) की 138वीं बैठक 31 अगस्त को आयोजित हुई, जिसमें 8 से 23 अगस्त 2026 के बीच की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

16 दिनों की अवधि में CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने कुल 121 निरीक्षण किए। इनमें निर्माण एवं विध्वंस (C&D) स्थलों के 10, औद्योगिक क्षेत्र के 56 और डीजल जनरेटर (DG) सेट से जुड़े 20 निरीक्षण शामिल रहे। निरीक्षण में सामने आए उल्लंघनों के आधार पर चार परियोजनाओं या औद्योगिक इकाइयों को बंद करने, 17 DG सेट सील करने, अनुपालन के लिए सात आदेश जारी करने और पांच मामलों में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में पिछली 137वीं ETF बैठक के फैसलों के अनुपालन की भी समीक्षा हुई। आयोग ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों, C&D गतिविधियों और DG सेट से जुड़े सभी कार्रवाई योग्य मामलों पर कदम उठाए जा चुके हैं। अनुपालन के सत्यापन के बाद नौ पुनः संचालन आदेश जारी किए गए, जिनमें दो औद्योगिक इकाइयां और सात C&D परियोजनाएं शामिल हैं।

इनमें दिल्ली में एक, हरियाणा में छह और उत्तर प्रदेश में दो आदेश जारी हुए। 31 अगस्त 2026 तक CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड NCR में 28,397 इकाइयों, परियोजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण कर चुकी हैं। इनके आधार पर 1,823 बंदी आदेश जारी किए गए, जबकि अनुपालन सत्यापन के बाद 1,473 पुनः संचालन आदेश दिए जा चुके हैं।

इसके अलावा 126 मामलों को अंतिम निर्णय के लिए संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को भेजा गया है। वहीं, 224 संस्थाओं के मामलों की जांच पुनः संचालन आदेश जारी करने के लिए चल रही है। CAQM ने प्रवर्तन को और मजबूत करने, अनुपालन का समयबद्ध सत्यापन करने तथा संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आयोग ने औद्योगिक इकाइयों, निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों, DG सेट और सड़क निर्माण जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और कड़ी निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए।

Also Read: जलवायु दबाव और मजबूत होते अल नीनो के बीच महासागरों का औसत तापमान रिकॉर्ड स्तर पर

You Might Also Like

हिमालय की गर्मी: क्यों यह एक जलवायु आपदा है
गर्मी के चलते दुनिया के 50 सबसे ज्यादा जोखिम वाले शहरों में दो यूपी के
दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ करने की नई तैयारी, स्टोन क्रशर भी निगरानी के घेरे में
सांस्कृतिक विरासतों पर जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण का प्रभाव
एआई-आधारित पूर्वानुमान प्रणाली का बड़ा संकेत, फरवरी 2027 तक बना रह सकता है अल नीनो
TAGGED:CAQM InspectionsClean Air NCRDelhi NCR Air QualityEnvironment PenaltyNCR Air PollutionPollution Control Action
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
AI Image
ऊर्जाफ्यूचर ग्रीन

वैश्विक बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव, 2025 में पहली बार कोयले से आगे निकली नवीकरणीय ऊर्जा

Environment Pulse
Environment Pulse
August 28, 2026
22 वीं सदी तक कहीं ग्लेशियर भी डायनासोर की तरह इतिहास के पन्नों में कैद न हो जाएं 
टिकाऊपन की ओर बढ़ा भारत का फूड पैकेजिंग उद्योग, 100 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर नजर
24 घंटे स्वच्छ बिजली और ग्रीन हाइड्रोजन से भारत के स्टील क्षेत्र को किया जा सकता है डीकार्बोनाइज
UNCCD COP17 की मेजबानी से पहले मंगोलिया का बड़ा कदम, ज़मीन के खराब होने की समस्या से निपटने के लिए शुरू किया ग्लोबल प्रोजेक्ट

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?