By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: इलेक्ट्रिक वाहनों पर 30, 50 हजार और एक लाख रुपये तक की सब्सिडी
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > फ्यूचर ग्रीन > ऊर्जा > इलेक्ट्रिक वाहनों पर 30, 50 हजार और एक लाख रुपये तक की सब्सिडी
ऊर्जा

इलेक्ट्रिक वाहनों पर 30, 50 हजार और एक लाख रुपये तक की सब्सिडी

Environment Pulse
Last updated: July 3, 2026 12:16 am
Environment Pulse
Published: July 3, 2026
Share
SHARE

दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0 को लागू किया

एनर्जी ट्रांसमिशन में मील का पत्थर मानी जा रही यह ईवी पालिसी

एन्वायरमेंट पल्स डेस्क

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी 2.0 को लागू कर दिया है। एक जुलाई 2026 से 31 मार्च, 2030 तक लागू रहने वाली यह पालिसी एनर्जी ट्रांसमिशन में मील का पत्थर मानी जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट बैठक में इस पॉलिसी को लागू करने की मंजूरी दी। इस नई पॉलिसी के अंतर्गत अगले चार वर्षों में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए  15 हजार करोड़ रुपये व्यय किया जाएगा.

ईवी पॉलिसी के तहत सरकार इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों पर 30 हजार, थ्री व्हीलर वाहनों पर 50 हजार और छोटे व्यावसायिक वाहनों पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया कि दिल्ली समूचे देश में ईवी पर सर्वाधिक सब्सिडी देना वाला राज्य है।

दिल्ली सरकार ने फासिल फ्यूल से चलने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा तय की है। अब आगामी पहली जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा और एन1 श्रेणी (साढ़े तीन टन से कम वजन वाले वाहन) के मालवाहक वाहनों का ही नया रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।

पहली अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल और सीएनजी टूव्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद हो जाएगा। केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ही रजिस्टर कराए जा सकेंगे। यहां पर ध्यान देने योग्य बात यह है कि अगर आपके पास पहले से पेट्रोल/सीएनजी वाहन मौजूद हैं तो वे अपने जीवनकाल तक बिना किसी रोक-टोक के चलते रहेंगे। सारी रोक-टोक नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर है।

सरकार ई-व्हीकल की खरीद पर जो सब्सिडी देगी, उस पैसे को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये ही भेजा जाएगा। यह पैसा आवेदन करने के 60 दिनों के भीतर सीधे खरीददार के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

सब्सिडी पर लिए गए इन वाहनों के साथ तीन साल का लॉक-इन पीरियड भी होगा। अर्थात नए लिए गए वाहनों को शुरुआती तीन वर्षों तक दिल्ली से बाहर किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर या री-रजिस्टर नहीं किया जा सकेगा।

इसके अलावा 30 लाख रुपये से कम कीमत वाली सभी प्राइवेट इलेक्ट्रिक कारों और वाहनों पर 100% रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस फ्री रहेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए 30 हजार से अधिक सार्वजनिक स्थानों, ऑफिसों और बाजारों में बड़े पैमाने पर चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन्स की स्थापना की जाएगी। कुल मिलाकर इस ईवी पॉलिसी से यह उम्मीद है कि इससे आने वाले वर्षों में दिल्ली में प्रदूषण पर कंट्रोल हो सकेगा।

 

 

You Might Also Like

एआई से भारी पर्यावरणीय नुकसान : जल, जमीन, जलवायु सभी को खतरा
अमेरिकी सेना का बड़ा कदम, पांच सैन्य ठिकानों पर परमाणु माइक्रोरिएक्टर लगाने के लिए 2.2 अरब डॉलर का अनुबंध
भारत ने पार किया 300 गीगावाट अक्षय ऊर्जा का आंकड़ा: जलवायु लक्ष्यों के लिए अहम
India’s Homemakers turning to the Green Road to prosperity
नगालैंड में सौर ऊर्जा को बढ़ावा, निजी क्षेत्र के साथ 20 मेगावाट संयंत्र का पहला बड़ा करार
TAGGED:electric vehicleelectric vehicle policyelectric vehicle policy DelhiEV
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
ईको सिस्टमजैव-विविधता

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आयोजित हुए ‘ट्री वॉक’ और ‘बर्ड वॉक’ कार्यक्रम

Environment Pulse
Environment Pulse
August 24, 2026
देशभर के जलाशयों में पानी का भंडारण घटा, दक्षिण भारत में सबसे बड़ी गिरावट
मॉस्को राउंडटेबल में भारत ने हिम तेंदुआ संरक्षण की वैज्ञानिक उपलब्धियों को किया साझा
वैश्विक बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव, 2025 में पहली बार कोयले से आगे निकली नवीकरणीय ऊर्जा
हाई फेंस: जब जंगल बन गया आग का समंदर

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?