By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: भीषण सूखे से रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा डेन्यूब नदी का जलस्तर, पानी में डूबे द्वितीय विश्व युद्ध के नाज़ी युद्धपोत आए बाहर
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > जमीन > भीषण सूखे से रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा डेन्यूब नदी का जलस्तर, पानी में डूबे द्वितीय विश्व युद्ध के नाज़ी युद्धपोत आए बाहर
(फोटो सौजन्य-एआई)
ईको सिस्टमजमीनजलसस्टेनिबिलिटीस्टोरी

भीषण सूखे से रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा डेन्यूब नदी का जलस्तर, पानी में डूबे द्वितीय विश्व युद्ध के नाज़ी युद्धपोत आए बाहर

Environment Pulse
Last updated: August 10, 2026 9:25 pm
Environment Pulse
Published: August 10, 2026
Share
(फोटो सौजन्य-एआई)
SHARE

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डुबे दर्जनों जर्मन युद्धपोतों के जं लगे मलबे पानी की सतह पर दिखाई देने लगे हैं

Contents
नाज़ी ‘ब्लैक सी फ्लीट’ और 1944 का इतिहासअन्य अवशेष और आवाजाही पर असरबिजली संकट और जलवायु परिवर्तन

मध्य और पूर्वी यूरोप में बिजली उत्पादन और जहाजों के संचालन पर गहरा असर डाला है

एनवायरमेंट पल्स डेस्क

भीषण गर्मी, लू और सूखे के कारण यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी डेन्यूब (Danube) का जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। नदी का पानी घटने सेग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डुबे दर्जनों जर्मन (नाज़ी) युद्धपोतों के जं लगे मलबे पानी की सतह पर दिखाई देने लगे हैं। इस ऐतिहासिक घटनाक्रम ने जहां एक तरफ अजीब और डरावना अहसास कराया है, वहीं दूसरी तरफ इस संकट ने मध्य और पूर्वी यूरोप में बिजली उत्पादन और जहाजों के संचालन पर गहरा असर डाला है।

नाज़ी ‘ब्लैक सी फ्लीट’ और 1944 का इतिहास

सर्बिया के बंदरगाह शहर प्राहोवो के पास, जहां डेन्यूब नदी सर्बिया और रोमानिया की सीमा बनाती है, जंग लगे जहाजों के ढांचे और उनके मस्तूल (mast) पानी से बाहर निकल आए हैं, जिन पर कभी नाज़ी झंडा फहराया जाता था।

इतिहासकारों के अनुसार, सितंबर 1944 में रोमानिया से पीछे हटते समय नाज़ी जर्मनी की सेना ने सोवियत सेना की बढ़त को धीमा करने और बाल्कन क्षेत्र में नदी का रास्ता रोकने के लिए अपने ‘ब्लैक सी फ्लीट’ (Black Sea fleet) के करीब 200 युद्धपोतों को जानबूझकर डेन्यूब की घाटी में डुबो दिया था।

हालांकि कम्युनिस्ट यूगोस्लाव शासन के दौरान कुछ जहाजों को हटा दिया गया था, लेकिन अधिकांश मलबे आज भी नदी में पड़े हैं। इनमें भारी मात्रा में बिना फटे विस्फोटक मौजूद हैं, जिसके कारण यूरोपीय संघ (EU) की वित्तीय सहायता के बावजूद सर्बियाई अधिकारी अब तक इन्हें पूरी तरह हटाने का निर्णय नहीं ले पाए हैं।

अन्य अवशेष और आवाजाही पर असर

नदी के अन्य हिस्सों में भी जलस्तर घटने से युद्धकाल की सामग्रियां सामने आई हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में संसद भवन के ठीक सामने नदी के किनारे एक जर्मन सैन्य मोटरसाइकिल का मलबा भी मिला है।

ऐतिहासिक अवशेषों के अलावा, गिरता जलस्तर व्यापारिक और परिवहन दृष्टिकोण से गंभीर चुनौतियां खड़ी कर रहा है। दस देशों से होकर बहने वाली डेन्यूब नदी में बड़े जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। स्थानीय निवासी क्रस्टा ब्रैंडिक ने बताया कि पानी कम होने से अब बड़े जहाज वहां से गुजर नहीं पा रहे हैं।

बिजली संकट और जलवायु परिवर्तन

विशेषज्ञों के अनुसार, असामान्य रूप से बढ़ा हुआ तापमान और जलवायु परिवर्तन इस भीषण सूखे की मुख्य वजह हैं। जलस्तर में गिरावट के चलते क्षेत्र के कई बिजली संयंत्र बंद होने की कगार पर आ गए हैं, जिसके बाद मध्य और पूर्वी यूरोप की सरकारों ने बिजली संरक्षण के लिए एहतियाती उपाय शुरू कर दिए हैं।

Also Read: बचपन में एयर पॉल्यूशन के संपर्क से बढ़ सकता है मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा

You Might Also Like

जलवायु परिवर्तन से नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व के वन पारिस्थितिकी तंत्र में बढ़ी अस्थिरता, शोधकर्ताओं ने चेताया
लद्दाख की जैव-विविधता को बचाने की अनोखी पहल, एक खास फोर्स बनी
कश्मीर इकोटूरिज्म एसोसिएशन और टूरिज्म इंडिया एलायंस के बीच ऐतिहासिक समझौता, सतत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली में स्कूली छात्रों के बीच पूरे साल चलेगा वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम
एआई और सैटेलाइट तकनीक से घट रहा मीथेन उत्सर्जन, जलवायु संकट से लड़ाई में नई उम्मीद
TAGGED:Danube River Drought Nazi Warships UncoveredEurope Drought Danube River Low Water LevelsNazi Black Sea Fleet Sunken Ships DanubeSerbia Romania Danube Navigation IssuesWorld War II German Ships Prahovo Serbia Danube
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
ऊर्जा

  ग्रीन एनर्जी, नेट जीरो और उसे प्राप्त करने के उपायों पर विमर्श

Environment Pulse
Environment Pulse
July 4, 2026
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 2050 तक भारतीय शहरों को चाहिए 2.4 ट्रिलियन डॉलर
जर्मनी में गर्मी का कहर: 2026 की भीषण गर्मी ने ली 14,000 जानें
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आयोजित हुए ‘ट्री वॉक’ और ‘बर्ड वॉक’ कार्यक्रम
समुद्र का स्तर बढ़ने से अमेरिका के 84% कोस्टल वेटलैंड्स डूबने की कगार पर, स्टडी में बड़ा खुलासा

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?