By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: 2030 तक पारिस्थितिकी बहाली के वैश्विक लक्ष्य का केवल 25% हासिल, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > जैव-विविधता > 2030 तक पारिस्थितिकी बहाली के वैश्विक लक्ष्य का केवल 25% हासिल, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी
AI Image
जैव-विविधता

2030 तक पारिस्थितिकी बहाली के वैश्विक लक्ष्य का केवल 25% हासिल, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

Environment Pulse
Last updated: November 3, 2026 7:31 pm
Environment Pulse
Published: November 3, 2026
Share
AI Image
SHARE

संयुक्त राष्ट्र की एक नई वैश्विक रिपोर्ट (‘नेचर’स कमबैक’) के अनुसार, वर्ष 2030 तक पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के निर्धारित लक्ष्य का अब तक केवल 25 प्रतिशत ही हासिल हो पाया है। FAO, UNEP और जैव विविधता अभिसमय सचिवालय द्वारा जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया भर में 1 अरब हेक्टेयर के संकल्प के मुकाबले केवल 25.2 करोड़ हेक्टेयर भूमि ही बहाली के दायरे में आ पाई है। इस दिशा में एशिया (विशेषकर चीन) की हिस्सेदारी सबसे आगे (लगभग 76%) है, जबकि मीठे पानी और समुद्री तंत्र के प्रयास अभी भी बहुत पीछे हैं। UNEP की कार्यकारी निदेशक इंगर एंडरसन ने चेतावनी दी है कि लक्ष्य तक पहुँचने के लिए मौजूदा रफ्तार को तीन गुना बढ़ाना होगा और वार्षिक वैश्विक वित्तपोषण को 64 अरब डॉलर से बढ़ाकर 296 अरब डॉलर करना होगा।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क :  दुनिया भर में पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों के बावजूद पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली की रफ्तार निर्धारित लक्ष्यों से काफी पीछे है। संयुक्त राष्ट्र की एक नई वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2030 तक बहाल किए जाने वाले पारिस्थितिकी तंत्र के कुल निर्धारित लक्ष्य का अब तक केवल 25 प्रतिशत ही हासिल हो पाया है।

ऐसे में देशों के पास अपने वादों को पूरा करने के लिए समय लगातार कम होता जा रहा है। नेचर’स कमबैक – स्केलिंग इकोसिस्टम रेस्टोरेशन फॉर पीपल एंड प्लैनेट शीर्षक वाली यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO), संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और जैव विविधता अभिसमय सचिवालय ने संयुक्त रूप से जारी की।

आकलन के मुताबिक, वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 25.2 करोड़ हेक्टेयर क्षतिग्रस्त भूमि और पारिस्थितिकी तंत्र को बहाली के दायरे में लाया गया है। यह उस एक अरब हेक्टेयर क्षेत्र का करीब 25 प्रतिशत है, जिसे देशों ने संयुक्त राष्ट्र के पारिस्थितिकी तंत्र बहाली दशक (2021-2030) और अन्य वैश्विक प्रतिबद्धताओं के तहत पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। आर्मेनिया की राजधानी येरेवन में आयोजित जैव विविधता सम्मेलन COP17 के दौरान प्रस्तुत यह रिपोर्ट दशक के मध्य तक हुई प्रगति का आकलन करती है।

इसका उद्देश्य कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा के उस लक्ष्य की समीक्षा करना है, जिसके तहत 2030 तक कम से कम 30 प्रतिशत क्षतिग्रस्त स्थलीय, मीठे पानी, समुद्री और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावी बहाली के दायरे में लाना है।

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में दर्ज कुल पारिस्थितिकी बहाली प्रयासों में एशिया की हिस्सेदारी लगभग 76 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में करीब 18.5 से 19.2 करोड़ हेक्टेयर भूमि और पारिस्थितिकी तंत्र बहाली के दायरे में हैं। अकेले चीन ने 12.7 करोड़ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बहाली के प्रयासों की जानकारी दी है। अफ्रीका लगभग 14 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि यूरोप, अमेरिका और ओशिनिया में बहाली के प्रयास अपेक्षाकृत धीमे हैं। पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न स्वरूपों में भी असमानता सामने आई है।

बहाली के दायरे में शामिल कुल क्षेत्र का लगभग 92 प्रतिशत हिस्सा स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र है। मीठे पानी के पारिस्थितिकी तंत्र की हिस्सेदारी केवल चार प्रतिशत यानी करीब 1.1 करोड़ हेक्टेयर है। वहीं समुद्री और तटीय क्षेत्रों में लगभग 57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र ही बहाली के प्रयासों में शामिल हो पाया है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक इंगर एंडरसन ने चेतावनी दी है कि दुनिया प्रकृति को उस स्तर और गति से पुनर्स्थापित नहीं कर रही है, जिसकी आवश्यकता है। वर्ष 2030 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मौजूदा बहाली प्रयासों की रफ्तार लगभग तीन गुना बढ़ानी होगी। रिपोर्ट में वित्तीय निवेश बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

इसके मुताबिक, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए वार्षिक वैश्विक वित्तपोषण को मौजूदा लगभग 64 अरब डॉलर से बढ़ाकर 296 अरब डॉलर करना होगा। इसके लिए ऐसी अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिनमें प्राकृतिक संसाधनों और पारिस्थितिकी सेवाओं के वास्तविक महत्व को आर्थिक नीतियों में जगह मिले। रिपोर्ट यह भी रेखांकित करती है कि अब तक बहाली के दायरे में आए 25.2 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र का प्रयास वैश्विक स्तर पर दर्ज सबसे बड़ा अभियान है।

इससे 10 लाख से अधिक हरित रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। हालांकि, किसी क्षेत्र को बहाली के दायरे में शामिल करना उसके पूरी तरह पारिस्थितिक रूप से स्वस्थ हो जाने की गारंटी नहीं है। कई क्षेत्रों में पर्यावरणीय क्षरण की गति अब भी बहाली के प्रयासों से अधिक बनी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र ने सरकारों से राजनीतिक प्रतिबद्धता मजबूत करने, पर्यावरणीय बदलावों की निगरानी बेहतर बनाने, विशेष रूप से जलीय पारिस्थितिकी तंत्र पर ध्यान देने और आदिवासी एवं स्थानीय समुदायों के भूमि अधिकार सुरक्षित करने की अपील की है। इसके साथ ही सार्वजनिक और निजी निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि की आवश्यकता बताई गई है। वर्ष 2030 की समयसीमा में अब चार साल से भी कम समय शेष है।

ऐसे में रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि जैव विविधता के नुकसान को रोकने और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए मौजूदा प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए वैश्विक स्तर पर तत्काल और व्यापक कार्रवाई जरूरी है।

Also Read: 12 साल में नवंबर की सबसे साफ शुरुआत, लेकिन दिल्ली की हवा पर प्रदूषण का खतरा बरकरार

You Might Also Like

कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के आसपास 0 से 1 किमी का इको-सेंसिटिव जोन अधिसूचित
1970 के बाद दुनिया में वन्यजीव आबादी में 73% की गिरावट, WWF की रिपोर्ट ने दी चेतावनी
भारत में बढ़ रहा तेंदुआ-मानव संघर्ष, तेजी से घटते प्राकृतिक आवास और बढ़ता अतिक्रमण प्रमुख कारण
दिल्ली के अरावली इलाके में लगेंगे एक करोड़ से ज़्यादा देसी पौधे
पेरिस समझौते के कार्बन क्रेडिट पर सवाल, 130 से अधिक संगठनों ने संयुक्त राष्ट्र से की निलंबन की मांग
TAGGED:2030 biodiversity goalsAsia ecosystem restorationCOP17 biodiversity conferencedegraded land restorationFAO and CBD secretariatglobal environmental fundingKunming-Montreal biodiversity frameworkNature's Comeback reportUN ecosystem restoration reportUNEP Inger Andersen
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
1 Comment
  • Pingback: COP31 से पहले ऑस्ट्रेलिया की जलवायु नीति पर सवाल, 500 से अधिक वैज्ञानिकों ने नए कोयला और गैस प्रोजेक्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
AI Image
जल

कैरेबियाई प्रवाल भित्तियों पर संकट, 44 वर्षों में हार्ड कोरल कवर 48% घटा

Environment Pulse
Environment Pulse
September 23, 2026
2100 तक हिमालय का अधिकांश मौसमी बर्फ हो सकता है गायब
Three Wild Dogs Complete Record-Breaking 2,500-Mile Trek Across Zambia in Search of Mates
अमेरिकी सेना का बड़ा कदम, पांच सैन्य ठिकानों पर परमाणु माइक्रोरिएक्टर लगाने के लिए 2.2 अरब डॉलर का अनुबंध
कचरे से करिश्मा: भारत कबाड़ को कैसे बना रहा है कला और प्रेरणा का जरिया

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?