By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: खेत बचाओ अभियान 2026: आम और लीची की बागवानी में मृदा स्वास्थ्य व संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > खनिज > खेत बचाओ अभियान 2026: आम और लीची की बागवानी में मृदा स्वास्थ्य व संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
AI Image
ईको सिस्टमखनिज

खेत बचाओ अभियान 2026: आम और लीची की बागवानी में मृदा स्वास्थ्य व संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर

Environment Pulse
Last updated: October 29, 2026 7:54 pm
Environment Pulse
Published: October 29, 2026
Share
AI Image
SHARE

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी प्रखंड स्थित कोठिया हरिराम गांव में ICAR-MGIFRI (मोतिहारी) द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान 2026’ के तहत किसान जागरूकता एवं खेत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिक डॉ. अमोल के. जाधव के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में आम और लीची के बागों में मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल अवशेषों व जैविक खाद के पुनर्चक्रण और फसल विविधीकरण (अंतरवर्ती खेती) पर विशेष जोर दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की लागत को कम करना, मिट्टी के स्वास्थ्य को सुधारना और टिकाऊ व जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाना है। 

एनवायरमेंट पल्स डेस्क :  पूर्वी चंपारण में ICAR-MGIFRI ने किसानों को पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण, फसल विविधीकरण और टिकाऊ खेती के प्रति किया जागरूक मोतिहारी, 27 अक्टूबर 2026। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में किसानों को टिकाऊ बागवानी और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-MGIFRI), मोतिहारी ने खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत किसान जागरूकता एवं खेत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। मेहसी प्रखंड के कोठिया हरिराम गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में 29 किसानों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अमोल के. जाधव ने किया। उन्होंने आम और लीची के बागों में मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों के इस्तेमाल तथा संतुलित पोषण प्रबंधन के महत्व को समझाया।

उन्होंने कहा कि बिना जरूरत उर्वरकों के इस्तेमाल से खेती की लागत बढ़ सकती है और मिट्टी में पोषक तत्वों का असंतुलन पैदा हो सकता है। किसानों को फसल अवशेष, गिरी हुई पत्तियों, गोबर की खाद और कंपोस्ट जैसे जैविक संसाधनों के पुनः उपयोग की जानकारी दी गई।

इससे मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ाने, उसकी संरचना सुधारने और पोषक तत्वों की उपलब्धता बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। वैज्ञानिक ने जैविक संसाधनों के साथ संतुलित खनिज उर्वरकों के उपयोग पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बागों के बीच दलहनी फसलों सहित उपयुक्त अंतरवर्ती फसलों की खेती और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की सलाह दी गई।

इससे भूमि का बेहतर उपयोग करने और किसानों की अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इस दौरान किसानों ने उर्वरक उपयोग, मिट्टी की गुणवत्ता, जैविक संसाधनों के प्रबंधन और अंतरवर्ती खेती से जुड़ी समस्याओं पर वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की। संस्थान ने कहा कि अभियान के माध्यम से वैज्ञानिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाकर टिकाऊ, संसाधन-कुशल और जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Also Read: भारत ने जैव विविधता संरक्षण, जैव सुरक्षा और लाभ-साझाकरण पर चार प्रमुख प्रकाशन जारी किए

You Might Also Like

एनजीटी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जलवायु न्याय और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट से इंडोनेशिया में हड़कंप
भारत ने जिनेवा स्थित UN परिसर को भेंट किए 5 भारतीय मोर, 40 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा की पुनरावृत्ति
विलुप्त ‘अमेरिकन चीता’ असल में प्यूमा का करीबी रिश्तेदार था, चीता नहीं
जल संकट ने एरिजोना में बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी, स्थानीय स्तर पर भी तेज हुई कार्रवाई
TAGGED:balanced fertilizationCrop DiversificationEast ChamparanICAR-MGIFRIKhet Bachao Abhiyan 2026mango and litchi orchardsMotiharinutrient recyclingorganic farmingSoil healthSustainable agriculture
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
1 Comment
  • Pingback: स्वदेशी ग्रीन प्रोपल्शन तकनीक के विकास के लिए मनस्तु स्पेस को ₹116 करोड़ की सहायता – Environment Pulse

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
जल

खरीफ बुवाई में कमी घटी, लेकिन क्षेत्रीय असमानता और अल नीनो का खतरा बरकरार

Environment Pulse
Environment Pulse
September 10, 2026
मानसून ने मचाई तबाही: असम से यूपी तक बाढ़ का कहर
कच्छ के बन्नी घास के मैदानों में पानी खोजने की पारंपरिक तकनीक हैं ‘वीरड़ा’
वनतारा संबंधी प्रकाशित खबर पर स्पष्टीकरण और खेद
पराली जलाने का मौसम शुरू, दिल्ली के वायु प्रदूषण में 13% से अधिक योगदान की आशंका

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?