By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: सौर स्वरोजगार योजना से उत्तराखंड में हरित ऊर्जा और रोजगार को मिल रही रफ्तार
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > फ्यूचर ग्रीन > ऊर्जा > सौर स्वरोजगार योजना से उत्तराखंड में हरित ऊर्जा और रोजगार को मिल रही रफ्तार
(फोटो सौजन्य-एआई)
ऊर्जाफ्यूचर ग्रीनसस्टेनिबिलिटी

सौर स्वरोजगार योजना से उत्तराखंड में हरित ऊर्जा और रोजगार को मिल रही रफ्तार

Environment Pulse
Last updated: August 12, 2026 8:58 pm
Environment Pulse
Published: August 12, 2026
Share
(फोटो सौजन्य-एआई)
SHARE

हरित ऊर्जा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई उत्तराखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना’ धरातल पर असर दिखा रही है। इस वर्ष जून तक के डेटा के मुताबिक, राज्य में कुल 210 मेगावाट के सौर संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिससे 3,500 से ज्यादा लोगों को सीधे काम मिला है।

 

एनवायरमेंट पल्स डेस्क। हरित ऊर्जा की तरफ अब पूरी दुनिया जा रही है। हर कोई प्रदूषण के दुष्प्रभावों से खुद को मुक्त रखना चाह रहा है। इसी तरह इस बात को हर कोई जान चुका है कि इसके लिए हरित ऊर्जा को अपनाना ही एकमात्र विकल्प है। उत्तराखंड भी इसका अपवाद नहीं है। हरित ऊर्जा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई उत्तराखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना’ धरातल पर असर दिखा रही है। इस वर्ष जून तक के डेटा के मुताबिक, राज्य में कुल 210 मेगावाट के सौर संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिससे 3,500 से ज्यादा लोगों को सीधे काम मिला है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना के तहत 250 मेगावाट सौर क्षमता विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार ने यह भी बताया कि स्थानीय निवासी 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित कर रहे हैं, और आवेदकों को एमएसएमई नीति 2023 के तहत सभी लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 तक राज्यभर में कुल 1,132 सौर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 2,10,420 किलोवाट यानी लगभग 210 मेगावाट है, जबकि शेष परियोजनाओं पर काम जारी है।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना उत्तराखंड के युवाओं और निवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर उद्यमिता और रोजगार के अवसरों का विस्तार करना है। इससे न केवल हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होती हैं और पलायन रोकने में मदद मिलती है। धामी ने यह भी बताया कि यह योजना सतत विकास और आजीविका सृजन दोनों में योगदान दे रही है।

जिलों की बात करें तो टिहरी सबसे आगे है, जहां 369 सौर संयंत्रों से 69,050 किलोवाट बिजली उत्पादित हो रही है। उत्तरकाशी में 227 संयंत्र 43,660 किलोवाट क्षमता के साथ काम कर रहे हैं, जबकि चंपावत में 144 संयंत्रों की क्षमता 28,200 किलोवाट है। हरिद्वार में 86 संयंत्र 16,900 किलोवाट, पौड़ी में 88 संयंत्र 15,440 किलोवाट, चमोली में 72 संयंत्र 11,725 किलोवाट और अल्मोड़ा में 32 संयंत्र 5,600 किलोवाट क्षमता के साथ स्थापित हैं। इसके अलावा देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में भी परियोजनाएं स्थापित की गई हैं।यह योजना केवल सौर ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वरोजगार तथा उद्यमिता के अवसरों को बढ़ाने के माध्यम के रूप में भी देखा जा रहा है। इस योजना के तहत स्थापित परियोजनाओं से करीब 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है और पलायन कम होने की उम्मीद बंधी है।

Also Read: कैसे हो पर्यावरण संरक्षण? बदलाव की शुरुआत घर से करनी होगी

You Might Also Like

क्या आप में पर्यावरण सम्बन्धी स्टार्टअप चलाने का जूनून है ?
2047 तक भारत की हरित अर्थव्यवस्था में 4.1 ट्रिलियन डॉलर निवेश की क्षमता, 4.8 करोड़ रोजगार के अवसर
हिमाचल प्रदेश ने खनिज राजस्व प्राप्ति के मामले में बनाया कीर्तिमान
सांस्कृतिक विरासतों पर जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण का प्रभाव
2045 तक भारत पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाए तो 17 लाख से अधिक लोगों की बच सकती है जान: आईसीसीटी रिपोर्ट
TAGGED:CM SolarCM Solar Swarojgar YojanaUttarakhand Green Energyउत्तराखंड सौर ऊर्जा योजनामुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
(फोटो सौजन्य-एआई)
जंगलजमीनजल

UNCCD COP17 की मेजबानी से पहले मंगोलिया का बड़ा कदम, ज़मीन के खराब होने की समस्या से निपटने के लिए शुरू किया ग्लोबल प्रोजेक्ट

Environment Pulse
Environment Pulse
August 10, 2026
पीएम ई-ड्राइव योजना से बदली कानपुर की तस्वीर, ई-मोबिलिटी में बढ़ा शहर का कदम
कर्नाटक ने में नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करने के लिए टास्क फोर्स गठित
Madras Crocodile Bank Enters 50th Year, Celebrates Five Decades of Reptile Conservation
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ग्रीनहाउस और बोरहोल पर जोर, मोजाम्बिक में सालभर सिंचाई की सुविधा

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?