By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: जलवायु कार्रवाई के लिए ‘वन साइज फिट्स ऑल’ दृष्टिकोण नहीं चलेगा: भूपेंद्र यादव
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ओपिनियन > स्टोरी > जलवायु कार्रवाई के लिए ‘वन साइज फिट्स ऑल’ दृष्टिकोण नहीं चलेगा: भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव, मंत्री केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
स्टोरी

जलवायु कार्रवाई के लिए ‘वन साइज फिट्स ऑल’ दृष्टिकोण नहीं चलेगा: भूपेंद्र यादव

Environment Pulse
Last updated: October 30, 2026 7:38 pm
Environment Pulse
Published: October 30, 2026
Share
भूपेंद्र यादव, मंत्री केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
SHARE

फिजी में आयोजित UNFCCC की प्री-COP31 बैठकों में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जोर दिया है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सभी देशों पर एक जैसी नीति यानी ‘वन साइज फिट्स ऑल’ लागू नहीं की जा सकती, बल्कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रणनीतिक कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने ‘साझा लेकिन विभेदित जिम्मेदारियों’ (CBDR-RC) के सिद्धांत का पालन करने की वकालत करते हुए अनुकूलन, उत्सर्जन में कमी और कार्यान्वयन को समान महत्व देने की बात कही। साथ ही, भारत ने उपग्रह आधारित पृथ्वी अवलोकन तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) के अपने अनुभवों को प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ साझा करने की पेशकश की है, ताकि आपदा प्रबंधन और तटीय सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। 

एनवायरमेंट पल्स डेस्क : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जलवायु कार्रवाई के लिए ‘वन साइज फिट्स ऑल’ यानी सभी देशों के लिए एक जैसी नीति प्रभावी नहीं हो सकती। इसके लिए स्थानीय अध्ययन और आकलन जरूरी हैं, ताकि उभरती चुनौतियों, उत्सर्जन में कमी, अनुकूलन उपायों और आवश्यक संसाधनों की पहचान की जा सके।

फिजी में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन (UNFCCC) की प्री-COP31 बैठकों के दौरान नेताओं के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि जलवायु कार्रवाई में अनुकूलन, उत्सर्जन में कमी और कार्यान्वयन के साधनों को समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु वार्ताओं में समानता तथा ‘साझा लेकिन विभेदित जिम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं’ (CBDR-RC) के सिद्धांतों का पूरी भावना और प्रतिबद्धता के साथ पालन किया जाना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया, फिजी और तुवालु की संयुक्त मेजबानी में नादी (फिजी) और प्रशांत द्वीपीय देश तुवालु में आयोजित ये बैठकें नवंबर में तुर्किये के अंताल्या में होने वाले COP31 जलवायु सम्मेलन की तैयारियों का हिस्सा हैं। भारत की लंबी समुद्री तटरेखा और द्वीपों का उल्लेख करते हुए यादव ने कहा कि भारत प्रशांत द्वीपीय देशों के सामने मौजूद चुनौतियों को समझता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), नेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल कोस्टल मैनेजमेंट और नेशनल सेंटर फॉर कोस्टल रिसर्च ने तटीय संवेदनशीलता के आकलन, समुद्री तटरेखा में बदलाव की निगरानी, समुद्री क्षेत्रीय योजना और एकीकृत तटीय प्रबंधन में विशेषज्ञता विकसित की है। उन्होंने बताया कि भारत उपग्रह आधारित पृथ्वी अवलोकन तकनीक के जरिए तटरेखा की निगरानी, बाढ़ के प्रभाव का आकलन, चक्रवातों और चरम मौसमी घटनाओं की पूर्व चेतावनी तथा जलवायु जोखिम का विश्लेषण करता है।

भारत ने इन तकनीकी अनुभवों और विशेषज्ञताओं को प्रशांत क्षेत्र के साझेदार देशों के साथ साझा करने की पेशकश भी की। यादव के अनुसार, भारत प्रशांत देशों के साथ स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा, आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे, पूर्व चेतावनी प्रणालियों, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है। तुवालु यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने तुवालु कोस्टल एडाप्टेशन प्रोजेक्ट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता से जमीनी स्तर पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता मजबूत की जा सकती है।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP31 का आयोजन 9 से 20 नवंबर तक होगा। इसमें जलवायु अनुकूलन के लिए बड़े पैमाने पर वित्तपोषण, संवेदनशील देशों को जलवायु वित्त तक आसान पहुंच और देशों की जलवायु प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहने की संभावना है। सम्मेलन की अध्यक्षता तुर्किये करेगा, जबकि वार्ताओं का संचालन ऑस्ट्रेलिया की जिम्मेदारी होगी।

Also Read: पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण के लिए आर्मेनिया और UNEP की वैश्विक पहल, एक अरब से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

You Might Also Like

किफायती एएसएफ टीकों का वैश्विक आपूर्तिकर्ता बन सकता है भारत
समुद्री कछुओं के संरक्षणकर्ता सतीश भास्कर की विरासत को सलाम, जोया अख्तर समर्थित डॉक्यूमेंट्री ‘टर्टल वॉकर’ का आगाज
भीषण सूखे से रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा डेन्यूब नदी का जलस्तर, पानी में डूबे द्वितीय विश्व युद्ध के नाज़ी युद्धपोत आए बाहर
AP is working towards becoming a leader in Climate Action and Sustainable Development
युवा पर्यावरण अध्ययन विषय पढ़ें और पुण्य के भागी बनें
TAGGED:Bhupendra YadavCBDR-RCClimate actionFijiIndia Climate PolicyOne Size Fits AllPre-COP31UNFCCC
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
1 Comment
  • Pingback: पर्यावरण अपराधों पर वैश्विक कार्रवाई की तैयारी, संयुक्त राष्ट्र के तहत पहले अंतरराष्ट्रीय प्रो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
AI Image
जल

2026 का अल नीनो: वैश्विक जलवायु झटके के बीच भारत की आर्थिक मजबूती की परीक्षा

Environment Pulse
Environment Pulse
September 3, 2026
चीनी प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए टिकाऊपन पर दांव लगा रही Liux की छोटी इलेक्ट्रिक कार
योगी सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल
अल नीनो से बढ़े सूखे के बीच पनामा नहर में जहाजों की आवाजाही पर लगी रोक
Human-Wildlife Conflict Intensifies Across India: Elephants, Tigers Beyond Reserves Expose Limits of Carrying Capacity

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?