By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: भारत और नेपाल के बीच पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती : वन, वन्यजीव और जलवायु परिवर्तन पर हुआ अहम समझौता
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > जंगल > भारत और नेपाल के बीच पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती : वन, वन्यजीव और जलवायु परिवर्तन पर हुआ अहम समझौता
जंगलजैव-विविधतासस्टेनिबिलिटी

भारत और नेपाल के बीच पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती : वन, वन्यजीव और जलवायु परिवर्तन पर हुआ अहम समझौता

Environment Pulse
Last updated: July 31, 2026 7:15 pm
Environment Pulse
Published: July 31, 2026
Share
SHARE

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और नेपाल के वन एवं पर्यावरण मंत्री माधव प्रसाद चौलागाईं की मौजूदगी में हुआ समझौता

दोनों देश मिलकर देंगे स्मार्ट ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच बने संतुलन

एनवायरमेंट पल्स डेस्क

भारत और नेपाल ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर रिश्तों में एक नई मजबूती जोड़ दी है। दोनों देशों ने वन, वन्यजीव, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर मिलकर काम करने के लिए एक अहम समझौता किया है। इस समझौते के जरिए भारत और नेपाल साझा जंगलों, वन्यजीव गलियारों की बहाली और जलवायु संकट से जुड़ी परेशानियों से निपटने के लिए आपस में सहयोग करेंगे। दोनों अपने अनुभव, तकनीक और बेहतरीन तरीके भी एक-दूसरे से साझा करेंगे।

नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और नेपाल के वन एवं पर्यावरण मंत्री माधव प्रसाद चौलागाईं मौजूद थे। दोनों देशों के पास समृद्ध जैव विविधता, कई राष्ट्रीय उद्यान और संरक्षित वन क्षेत्र हैं। सीमाओं के आर-पार फैले पारिस्थितिक तंत्र और जंगली जीवों के संरक्षण के लिए दोनों सरकारें अब सहयोग को और ज्यादा संस्थागत और असरदार बनाना चाहती हैं।

समझौते में कहा गया है कि दोनों देश मिलकर अब बड़े स्तर पर जैव विविधता संरक्षण के लिए योजनाएं बनाएंगे। इसमें एशियाई हाथी, गंगा डॉल्फिन, एक सींग वाले गैंडे, हिम तेंदुआ, बाघ और गिद्ध जैसे जानवरों के संरक्षण पर खास ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, जंगलों का प्रबंधन, संरक्षित क्षेत्रों का बेहतर संचालन, सीमापार वन्यजीव गलियारे और ऐसे संपर्क क्षेत्रों की बहाली भी मिलकर की जाएगी। दोनों देश जैव-विविधता पर मंडरा रहे खतरों से निपटने के लिए साझा पहलकदमियाँ लेने की योजना बना रहे हैं।

समझौते के दायरे में वन और वन्यजीवों से जुड़े अपराधों की रोकथाम भी शामिल है। इसके लिए प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों को ट्रेनिंग, क्षमता बढ़ाने के मौके और नई तकनीकें दी जाएंगी। जैव विविधता वाले क्षेत्रों में स्मार्ट ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना भी शामिल है, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे।

विशेषज्ञ साफ तौर पर मान रहे हैं कि यह समझौता हिमालय क्षेत्र, तराई और सीमापार फैले जंगलों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल साबित होगा। भारत-नेपाल का मिलकर काम करना संकटग्रस्त वन्य प्रजातियों की रक्षा, जलवायु बदलाव की चुनौती और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर संरक्षण में मदद करेगा। भारत सरकार का मानना है कि ये समझौता दोनों देशों के आपसी पर्यावरणीय रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ साझा संसाधनों की हिफाजत करेगा। यह कदम सतत विकास की दिशा में ठोस कदम साबित होगा।

(फोटो सौजन्य-पीआईबी)

 

You Might Also Like

विशाखापत्तनम में गूगल के $15 अरब के AI डेटा सेंटर पर गहराया विवाद, पानी संकट और वन्यजीवों को लेकर ज़मीनी विरोध शुरू
महज़ 13 साल का धुरंधर किम
When Rivers Are Linked, Who Gets Left Behind?
बदलती जलवायु में खाना उगाने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?
सूखे की मार: श्रीलंका के याला नेशनल पार्क के प्रमुख हिस्सों में पर्यटकों की एंट्री पर रोक
TAGGED:Climate crisisEnvironment and wildlifeIndo-Nepal relationWildlife
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
AI Image
ईको सिस्टमजमीनजलजैव-विविधताहवा

विश्व बैंक के जलवायु लक्ष्यों से पीछे हटने की कीमत चुका सकते हैं भारत के सबसे संवेदनशील समुदाय

Environment Pulse
Environment Pulse
August 19, 2026
कोलोराडो नदी पर संकट गहराया
नगालैंड में सौर ऊर्जा को बढ़ावा, निजी क्षेत्र के साथ 20 मेगावाट संयंत्र का पहला बड़ा करार
भारत की हरित अर्थव्यवस्था में 2047 तक 4.1 ट्रिलियन डॉलर निवेश की संभावना, 4.8 करोड़ रोजगार के अनुमान
गोमती, यमुना और हिंडन के पुनर्जीवन की दिशा में यूपी ने बढ़ाया कदम

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?