By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: गंगा में लौट रही जिंदगी: 33 हजार हेक्टेयर हरियाली, डॉल्फिन और घड़ियालों की बढ़ी मौजूदगी
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > जल > गंगा में लौट रही जिंदगी: 33 हजार हेक्टेयर हरियाली, डॉल्फिन और घड़ियालों की बढ़ी मौजूदगी
AI Image
जलजैव-विविधता

गंगा में लौट रही जिंदगी: 33 हजार हेक्टेयर हरियाली, डॉल्फिन और घड़ियालों की बढ़ी मौजूदगी

Environment Pulse
Last updated: August 24, 2026 10:29 pm
Environment Pulse
Published: August 24, 2026
Share
AI Image
SHARE

‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत गंगा बेसिन में आए सकारात्मक पारिस्थितिक बदलावों के आंकड़े सामने आए हैं। नदी के मुख्य प्रवाह और किनारों पर 414 करोड़ रुपये की लागत से 33,024 हेक्टेयर क्षेत्र में वनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे मिट्टी के कटाव को रोकने और वन्यजीवों के लिए आवास तैयार करने में मदद मिली है।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क। गंगा बेसिन में पारिस्थितिक बदलाव अब आंकड़ों में भी नजर आने लगा है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नदी के मुख्य प्रवाह और उसके किनारों पर 33,024 हेक्टेयर क्षेत्र में वनीकरण पूरा हो चुका है, जबकि देश के पहले राष्ट्रव्यापी नदी डॉल्फिन सर्वेक्षण में 6,324 गंगा नदी डॉल्फिन दर्ज की गई हैं। गंगा बेसिन की 22 नदियों में हुए घड़ियाल आकलन में भी 3,037 घड़ियाल मिले हैं।

ये आंकड़े गंगा के साथ-साथ उसके पूरे नदी तंत्र में जैव विविधता के धीरे-धीरे मजबूत होने के संकेत दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अनुसार, करीब 414 करोड़ रुपये की लागत से राज्य वन विभागों के सहयोग में किए गए वनीकरण का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि नदी किनारों को मजबूत करना, मिट्टी के कटाव को रोकना, भूजल रिचार्ज बढ़ाना और वन्यजीवों के लिए नए आवास तैयार करना भी है।

जलीय जैव विविधता की तस्वीर भी उत्साहजनक है। सर्वेक्षण में 6,324 गंगा डॉल्फिन के अलावा तीन सिंधु नदी डॉल्फिन दर्ज हुईं, जिससे देश में नदी डॉल्फिन की कुल संख्या 6,327 आंकी गई। गंगा, ब्रह्मपुत्र और अन्य नदी प्रणालियों में किया गया यह व्यापक सर्वेक्षण मीठे पानी के जीवों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार उपलब्ध कराता है। घड़ियालों को लेकर तस्वीर मिश्रित है।

22 नदियों में 3,037 घड़ियाल दर्ज किए गए, लेकिन इनके लिए अत्यधिक अनुकूल आवास अभी सीमित हैं। चंबल नदी इनका सबसे महत्वपूर्ण आश्रय बनी हुई है। ऐसे में प्राकृतिक नदी प्रवाह बनाए रखना, जल आवासों की रक्षा करना और मानवीय दबाव कम करना संरक्षण के लिए जरूरी है। गंगा के कई हिस्सों में कछुओं, ऊदबिलाव, हिल्सा और घड़ियालों की बढ़ती मौजूदगी भी नदी के पारिस्थितिक स्वास्थ्य में सुधार के संकेत दे रही है।

मछली विविधता बढ़ाने और डॉल्फिन के भोजन आधार को मजबूत करने के लिए नदी तंत्र में 203 लाख इंडियन मेजर कार्प फ्राई भी छोड़ी गई हैं। नमामि गंगे कार्यक्रम के एक दशक से अधिक के सफर में हरित आवरण और जलीय जीवों से जुड़े ये आंकड़े उम्मीद जगाते हैं कि गंगा में जीवन की वापसी हो रही है। हालांकि जल गुणवत्ता, सीमित आवास और नदी प्रवाह से जुड़ी चुनौतियां अब भी कायम हैं।

Also Read: भारत के समृद्ध वन आवासों में मिलीं कैस्केड मेंढक की तीन नई प्रजातियां

You Might Also Like

Assam Floods are a problem that teaches us a lot about dealing with climate change
भारत में डेटा सेंटर्स की बाढ़, पानी की किल्लत गहराई
कोलोराडो नदी पर संकट गहराया
गंगा-गोमती दोआब क्षेत्र के भूजल की होगी गहरी पड़ताल
तूफान लाला: हवाई से टकराए बिना भी मचाई तबाही
TAGGED:AfforestationGangaBasinGharialConservationNamamiGangeRiverDolphinsRiverEcology
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
Newsजमीनजल

मानसून ने बदली कश्मीर की तस्वीर

Environment Pulse
Environment Pulse
August 20, 2026
अंडों  के केज-फ्री सिस्टम पर बहस जारी
भारत ने पार किया 300 गीगावाट अक्षय ऊर्जा का आंकड़ा: जलवायु लक्ष्यों के लिए अहम
कंबोडिया के वनों में विहार करेंगे भारत के बाघ
UP Supplementary Budget allocates ₹1.475 crore for Groundwater Awareness

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?