By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: लखनऊ में वायु प्रदूषण की हो सकेगी त्वरित निगरानी, पुराना कचरा हटेगा
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > हवा > लखनऊ में वायु प्रदूषण की हो सकेगी त्वरित निगरानी, पुराना कचरा हटेगा
कचरा-प्रबंधनहवा

लखनऊ में वायु प्रदूषण की हो सकेगी त्वरित निगरानी, पुराना कचरा हटेगा

Environment Pulse
Last updated: July 7, 2026 7:00 pm
Environment Pulse
Published: July 7, 2026
Share
SHARE

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए कई निर्णय
ऐरावत फाउंडेशन लगाएगा शहर में लो-कॉस्ट वाले एअर क्वालिटी सेंसर

एनवायरमेंट पल्स डेस्क
लखनऊ नगर निगम ने राजधानी के मोहान रोड स्थित शिवरी सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के सभागार में बुलाई गई अपनी कार्यकारिणी की बैठक में कई निर्णय लिये। महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ निगम के प्रमुख अधिकारियों की इस बैठक में उपस्थिति रही।
इस बैठक में शिवरी सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में जमा करीब सवा चार लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट (बहुत पुराना कचरा) के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 26 करोड़ 60 लाख रुपये की योजना को मंजूरी दी गई। सबसे अच्छी बात यह है कि यह कार्य हो जाने के बाद शिवरी प्लांट की एक बड़ी भूमि को पूरी तरह मुक्त कराया जा सकेगा। इसके बाद इसका उपयोग ग्रीन जोन बनाने के साथ-साथ नए कचरा प्रबंधन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए होगा।
बैठक में इसके अलावा शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और प्रदूषण पर सटीक ढंग से अंकुश लगाने के लिए 149 लो-कॉस्ट वाले एयर क्वालिटी स्मार्ट सेंसर लगाने का फैसला भी लिया गया। शहर भर में लगने वाले ये स्मार्ट सेंसर पूरी तरह एआई तकनीक पर काम करेंगे। यह सिस्टम हवा में मौजूद पीएम-2.5 और पीएम-10 जैसे घातक धूल कणों और अन्य प्रदूषकों की उसी समय मॉनिटरिंग करेंगे।
इस स्मार्ट सेंसर सिस्टम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह वायु प्रदूषण का 24 से 72 घंटे पहले ही पूर्वानुमान जारी कर देगा। इससे नगर निगम को प्रदूषण बढ़ने से पहले ही एहतियाती कदम उठाने का समय मिल सकेगा। ये सेंसर शहर में वार्ड स्तर पर लगाए जाएंगे।
इस संबंध में लखनऊ नगर निगम ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर शीघ्र हस्ताक्षर करेगा। बेहद महत्वपूर्ण बात यह है कि इस काम से निगम पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। क्योंकि निगम को इस काम के लिए ऐरावत फाउंडेशन को कोई फीस या भुगतान नहीं देना होगा।

You Might Also Like

बेंगलुरु की झीलों में कचरे का कहर – डार्टर पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी
Wildfires Scorch France, Spain, and Northern Algeria Amid Prolonged Heatwaves
कपूरथला मार्किट में  सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश दिया
अफ्रीका में कचरा प्रबंधन मजबूत करने के लिए नाइजीरिया और UNEP की साझेदारी
हरित वित्त और डिजिटल नवाचार से टिकाऊ आर्थिक भविष्य की ओर बढ़ता देश
TAGGED:Air quality in lucknowAir quality monitoringAirawat FoundationLegacy wasteLMCWaste management
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
ईको सिस्टमऊर्जाजमीन

कोल इंडिया, विद्युत उत्पादन निगम के साथ मिलकर करेगी नवीकरणीय योजनाओं का विकास

Environment Pulse
Environment Pulse
July 4, 2026
24 घंटे स्वच्छ बिजली और ग्रीन हाइड्रोजन से भारत के स्टील क्षेत्र को किया जा सकता है डीकार्बोनाइज
विशाखापटनम में 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट का विरोध, पानी और वन्यजीवों पर खतरे की आशंका
वेदांता ने हरित बदलाव पर बढ़ाया खर्च, ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल 52% बढ़ा
India’s Homemakers turning to the Green Road to prosperity

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?