By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: साल के 92 फीसदी दिनों में भारत ने झेला चरम मौसम का कहर, 3,220 लोगों की मौत 42.5 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > साल के 92 फीसदी दिनों में भारत ने झेला चरम मौसम का कहर, 3,220 लोगों की मौत 42.5 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद
AI Image
ईको सिस्टम

साल के 92 फीसदी दिनों में भारत ने झेला चरम मौसम का कहर, 3,220 लोगों की मौत 42.5 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

Environment Pulse
Last updated: November 5, 2026 8:13 pm
Environment Pulse
Published: November 5, 2026
Share
AI Image
SHARE

भारतीय वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों के दौरान देश में 92 फीसदी दिनों तक चरम मौसमी घटनाओं का कहर देखने को मिला, जिससे जनजीवन, कृषि और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) और ‘डाउन टू अर्थ’ की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान लू, बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन और बेमौसम बारिश जैसी आपदाओं के चलते 3,220 लोगों की मौत हो गई और करीब 42.5 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलें बर्बाद हो गईं।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क : सीएसई और डाउन टू अर्थ की रिपोर्ट में जलवायु संकट की गंभीर तस्वीर नई दिल्ली। भारत में 2026 के पहले नौ महीनों के दौरान 92 फीसदी दिनों में किसी न किसी रूप में चरम मौसमी घटनाएं दर्ज की गईं। इन आपदाओं में 3,220 लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 42.5 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसलें प्रभावित हुईं। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) और डाउन टू अर्थ पत्रिका की संयुक्त रिपोर्ट में यह चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।

जनवरी से सितंबर 2026 के बीच जारी आंकड़ों के विश्लेषण में लू, बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन और बेमौसम बारिश जैसी घटनाओं का व्यापक प्रभाव दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, इन घटनाओं ने देश के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन, कृषि और बुनियादी ढांचे को प्रभावित किया। उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी के कारण विशेषकर बुजुर्गों और खुले में काम करने वाले श्रमिकों की मौतें हुईं। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में अचानक आई बाढ़ और पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से भूस्खलन तथा गांवों में जलभराव की स्थिति बनी। तटीय इलाकों में तेज हवाओं और समुद्री तूफानों ने मुश्किलें बढ़ाईं।

बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम के किसानों को धान, गेहूं और सब्जियों की फसलों में भारी नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, तापमान में वृद्धि और बारिश के बदलते पैटर्न ने इन घटनाओं की गंभीरता बढ़ाई है। रिपोर्ट में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने, समय रहते चेतावनी जारी करने, जलवायु अनुकूल बुनियादी ढांचे के विकास और कृषि योजनाओं में जलवायु जोखिम को शामिल करने की जरूरत बताई गई है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी और प्रभावी अनुकूलन उपायों के अभाव में चरम मौसमी घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है।

Also Read: स्वदेशी तकनीकों के केंद्र के रूप में भारत को स्थापित करने में विज्ञान की अहम भूमिका : विशेषज्ञ

You Might Also Like

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को मिली नई रफ्तार, पूर्वांचल और मध्यांचल बने निवेश के नए केंद्र
हिमाचल प्रदेश ने खनिज राजस्व प्राप्ति के मामले में बनाया कीर्तिमान
अल नीनो से बढ़े सूखे के बीच पनामा नहर में जहाजों की आवाजाही पर लगी रोक
दुनिया की नदियों ने 2025 में दशकों के सबसे सूखे वर्षों में से एक देखा, जल सुरक्षा पर बढ़ा संकट
कश्मीर में धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग, चावल के लिए दूसरे राज्यों पर बढ़ी निर्भरता
TAGGED:Climate crisiscrop damageCSE Reportextreme weatherNatural Disasters
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
1 Comment
  • Pingback: विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्त और तकनीक हस्तांतरण की मांग तेज – Environment Pulse

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
AI Image
जल

अमेरिका की लेक पॉवेल का जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Environment Pulse
Environment Pulse
October 21, 2026
दिल्ली में अक्टूबर की सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज, तीन साल का रिकॉर्ड टूटा
25 साल बाद भी नहीं उबरे चिली के जुआन फर्नांडेज़ समुद्री पर्वत, बॉटम ट्रॉलिंग का दंश जारी
ब्राजील में मेंढकों की सामूहिक मौत का 50 साल पुराना रहस्य सुलझा, फंगस बना बड़ी वजह
Nature as Medicine: Why Green Spaces Are Gaining Ground in Mental Health Care

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?