By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Environment PulseEnvironment PulseEnvironment Pulse
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Reading: पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, मानेसर में 77वें राज्य-स्तरीय वन महोत्सव में बोले सीएम सैनी
Share
Font ResizerAa
Environment PulseEnvironment Pulse
  • ईको सिस्टम
  • कचरा-प्रबंधन
  • फ्यूचर ग्रीन
  • ओपिनियन
  • मल्टीमीडिया
Search
  • ईको सिस्टम
    • जल
    • जंगल
    • जमीन
    • हवा
    • खनिज
    • जैव-विविधता
    • गतिविधियां
  • कचरा-प्रबंधन
    • ग्रीन बिजनेस
    • रीसाइकलिंग
    • इन्नोवेशन
    • इनिशिएटिव्स
  • फ्यूचर ग्रीन
    • ऊर्जा
    • सस्टेनिबिलिटी
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल
    • कृषि एवं खाद्य
  • ओपिनियन
    • विचार
    • इम्पैक्ट फीचर
    • स्टोरी
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Environment Pulse > ईको सिस्टम > जंगल > पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, मानेसर में 77वें राज्य-स्तरीय वन महोत्सव में बोले सीएम सैनी
नायब सिंह सैनी, सीएम, हरियाणा
जंगलजमीनजलसस्टेनिबिलिटी

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, मानेसर में 77वें राज्य-स्तरीय वन महोत्सव में बोले सीएम सैनी

Environment Pulse
Last updated: August 8, 2026 6:09 pm
Environment Pulse
Published: August 8, 2026
Share
नायब सिंह सैनी, सीएम, हरियाणा
SHARE
नायब सिंह सैनी, सीएम, हरियाणा
नायब सिंह सैनी, सीएम, हरियाणा

हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा वृक्षारोपण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल को मिल रही नई रफ्तार।

Contents
सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में फैलेगा अभियानकिसानों और पंचायतों के लिए नई योजनाएंपर्यावरण के क्षेत्र में हरियाणा की प्रमुख उपलब्धियां

 610 ‘वन मित्र’ तैनात, 58 हर्बल पार्क विकसित और ‘प्राण वायु देवता योजना’ का हुआ विस्तार।

एनवायरमेंट पल्स डेस्क

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। मानेसर में आयोजित 77वें राज्य-स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को भारत की सनातन और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित एक सच्चा जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में फैलेगा अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष के वन महोत्सव की शुरुआत 30 जुलाई को करनाल से हुई थी। अब जन-भागीदारी को और बढ़ाने के लिए इस अभियान का विस्तार हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगा रहे हैं, जिससे यह पूरे राज्य में एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। मानेसर और गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों में ग्रीन कवर (हरियाली) को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

किसानों और पंचायतों के लिए नई योजनाएं

राज्य सरकार पंचायत और सार्वजनिक जमीनों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण की योजना बना रही है। साथ ही, दुर्लभ और लुप्तप्राय पेड़-पौधों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए किसानों की मदद हेतु एक नई योजना शुरू की जा रही है।

पर्यावरण के क्षेत्र में हरियाणा की प्रमुख उपलब्धियां

1.52 करोड़ पौधे: वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य भर में 1.52 करोड़ पौधे लगाए गए।

हर्बल पार्क और पंचवटी: औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए 58 हर्बल पार्क बनाए गए हैं और गांवों में हरियाली बढ़ाने के लिए ‘पंचवटी’ पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।

वन मित्र व प्राण वायु देवता योजना: पौधों की सुरक्षा और जंगलों के विस्तार के लिए 610 ‘वन मित्रों’ की तैनाती की गई है। प्राचीन और विरासत पेड़ों के संरक्षण के लिए ‘प्राण वायु देवता योजना’ का दायरा बढ़ाया गया है।

रामसर साइट्स: सुल्तानपुर नेशनल पार्क और भिंडावास वाइल्डलाइफ सेंचुरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामसर साइट्स का दर्जा प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि “असली विकास वही है जिसमें सड़कों के निर्माण के साथ-साथ उनके किनारे छायादार पेड़ भी लगाए जाएं।” इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के पर्यावरण व वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी विचार रखे और पर्यावरण रक्षा के लिए संयुक्त प्रयासों पर बल दिया।

Alos Read: जलवायु संकट से बचाव: प्रोजेक्ट लागत का सिर्फ़ 2% निवेश कर भारत बचा सकता है 28 अरब डॉलर का नुकसान

You Might Also Like

UNCCD COP17 की मेजबानी से पहले मंगोलिया का बड़ा कदम, ज़मीन के खराब होने की समस्या से निपटने के लिए शुरू किया ग्लोबल प्रोजेक्ट
विशाखापत्तनम में गूगल के $15 अरब के AI डेटा सेंटर पर गहराया विवाद, पानी संकट और वन्यजीवों को लेकर ज़मीनी विरोध शुरू
इंडिया एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026: स्वच्छ और तकनीक आधारित ऊर्जा भविष्य का रोडमैप सामने आया
‘सुपर अल नीनो’ का खौफ: अगले साल के अंत तक 5 करोड़ लोग हो सकते हैं गंभीर भुखमरी का शिकार, WFP की चेतावनी
स्पेन: समुद्री संरक्षण में बड़ा कदम, 23 नए समुद्री संरक्षित क्षेत्र प्रस्तावित
TAGGED:Ek Ped Maa Ke Naam Haryana CampaignHaryana 77th Van Mahotsav Nayab Singh SainiHaryana Forest Department Plantation TargetsPran Vayu Devta Scheme HaryanaSultanpur Bhindawas Ramsar Sites Haryana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow
Popular News
इन्नोवेशनइलेक्ट्रिक व्हीकलग्रीन बिजनेसफ्यूचर ग्रीन

भारत में EV क्रांति से 2030 तक पैदा होंगी 40 मिलियन तक नौकरियां

Environment Pulse
Environment Pulse
August 10, 2026
गंगा में लौट रही जिंदगी: 33 हजार हेक्टेयर हरियाली, डॉल्फिन और घड़ियालों की बढ़ी मौजूदगी
कोलोराडो नदी पर संकट गहराया
मौसम की भविष्यवाणी को और सटीक बनाएगी कृत्रिम बुद्धिमत्ता
भारत ने पार किया 300 गीगावाट अक्षय ऊर्जा का आंकड़ा: जलवायु लक्ष्यों के लिए अहम

Categories

  • जल
  • जमीन
  • जंगल
  • जैव-विविधता
  • हवा
  • खनिज
  • ऊर्जा
  • ग्रीन जॉब
  • स्टोरी
  • इम्पैक्ट फीचर
  • वीडियो

About US

Environmentpulse.com is a bilingual (Hindi-English) news platform that presents high-quality news, views, and videos related to the environment.
Quick Link
  • ऊर्जा
  • खनिज
  • जैव-विविधता
  • जंगल
Top Categories
  • My Bookmark
  • Contact
  • Privacy Policy
Environment PulseEnvironment Pulse
© Pratham Publisher and Informatics Private Limited. All Rights Reserved. | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?